Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
On the basis of the pistol, the younger brother was roaming with the robber, the rescued elder brother shot three and a half lakhs in the forehead, and three bike riders ran away
{"_id":"5f84b24e8ebc3e9b7c13b5bd","slug":"on-the-basis-of-the-pistol-the-younger-brother-was-roaming-with-the-robber-the-rescued-elder-brother-shot-three-and-a-half-lakhs-in-the-forehead-and-three-bike-riders-ran-away-rohtak-news-rtk578006710","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर छोटे भाई से बदमाश कर रहे थे लूटपाट, बचाव में आए बड़े भाई के माथे में गोली मार साढ़े तीन लाख लूटकर भागे बाइक सवार तीन बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल के बल पर छोटे भाई से बदमाश कर रहे थे लूटपाट, बचाव में आए बड़े भाई के माथे में गोली मार साढ़े तीन लाख लूटकर भागे बाइक सवार तीन बदमाश
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
विजय की हत्या के बाद गमजदा पत्नी को संभालती महिलाएं।
- फोटो : RohtakCity
Link Copied
गांधी कैंप में सोमवार को दिन दहाड़े सुबह करीब 11:24 बजे बेखौफ बदमाशों ने स्क्रैप व्यापारी विजय (42) की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार तीन बदमाशों में से पहले एक बदमाश मृतक के भाई की परचून की दुकान पर आए और वहां से सिगरेट ली और चला गया। कुछ देर बाद दो युवक आए। इनमें पहले वाला युवक भी शामिल था। उन्होंने वहां आते ही दुकानदार पर पिस्तौल तान दी और उससे करीब साढ़े तीन लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट ली। दुकानदार हाथ जोड़कर बचाव के लिए प्रार्थना कर रहा था, इसी दौरान वहां दुकानदार का भाई स्क्रैप व्यापारी विजय आ गया। उसने बदमाश से कहा कि क्या हो रहा है। तभी एक बदमाश ने विजय के माथे पर पिस्तौल लगाई और गोली मार दी। उसके बाद बदमाश लूटे हुए सामान को एक बैग में डालकर मौके पर खड़े एक बाइक सवार के साथ फरार हो गए। वारदात के तुरंत बाद परिजन विजय को लेकर पीजीआई गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौके से साक्ष्य जुटाए। बदमाशों की यह हरकत वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने विजय को गोली मारी है या फिर कोई दूसरी वजह है, इसकी फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।