फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   On the 25th Kargil Vijay Diwas, ex-servicemen paid tribute to the martyrs by lighting candles.

Rohtak News: 25वें कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 26 Jul 2024 05:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
On the 25th Kargil Vijay Diwas, ex-servicemen paid tribute to the martyrs by lighting candles.
रोहतक। शहीदों के शौर्य व राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 25वें कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर मानसरोवर पार्क स्थित युद्ध स्मारक पर शहीदों के परिवार व पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के शहीदों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों की याद में शहीद स्मारक के पास एक पौधा भी लगाया गया।
विज्ञापन

कैप्टन जगबीर मलिक ने बताया कि अमर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शहीद स्मारक पर पहुंचे शहीदों के परिवार, पूर्व सैनिकों व पार्क में उपस्थित लोगों ने स्मारक पर मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के प्रधान कर्नल आरएस मलिक, स्टेशन हेडक्वार्टर एडम कर्नल अतुल सुरी, कैप्टन बलवान सिंह, कैप्टन सतबीर सिंह मलिक, कैप्टन सुखबीर अहलावत, प्रिंसिपल रणबीर नरवाल, कारगिल युद्ध हीरो कैप्टन प्रताप सिंह, कैप्टन जयवीर सिंह, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह, वन अधिकारी सुखविंदर हुड्डा, प्रिंसिपल रणवीर सिंह नरवाल, हवलदार धूप सिंह, राजवीर मलिक, रामफल हुड्डा, नायक धर्मवीर खत्री, सूबेदार मेजर हरिओम गुप्ता, हवलदार नरेश नांदल, हवलदार नरेंद्र सिंह, हवलदार सिलक राम लठवाल, रामरति मलिक, पैरी, तन्वी, एकांश व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed