{"_id":"63558571cfcc3c10d311ceb2","slug":"on-special-patrol-on-diwali-leave-of-police-fire-personnel-canceled-rohtakcity-news-rtk6616766121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर स्पेशल गश्त पर पुलिस, फायर कर्मियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर स्पेशल गश्त पर पुलिस, फायर कर्मियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
दीपावली त्योहार पर सुरक्षा के लिए पीसीआर पर आधुनिक हथियार के साथ पुलिसकर्मी और स्वाट के जवान। अम?
रोहतक। दिवाली पर पुलिस स्पेशल गश्त कर रही है। इसके लिए शहर में 30 अस्थायी नाके लगाए गए हैं, साथ ही बाजारों व वारदात के संभावित स्थानों पर पुलिस की टीमें पैदल गश्त कर रही हैं। इसके अलावा फायर कर्मियों की भी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। हड़ताल के चलते रोडवेज व होमगार्ड के जवानों ने ड्यूटी संभाल ली है।
शनिवार को धनतेरस पर शहर में भारी भीड़ उमड़ी थी। इसके बावजूद कानून व ट्रैफिक व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस कामयाब रही। किला रोड व डी पार्क में पुलिस ने मचान बना रखी है, साथ ही पैदल गश्त टीमों की संख्या बढ़ा रखी है। यहीं कारण है कि शनिवार को भारी भीड़ के बावजूद हालात काबू में रहे। यहीं व्यवस्था रविवार कायम रही।
मोबाइल की जगह वायरलेस सेट से कम्युनिकेशन पर जोर
एसपी ने गश्त टीमों को हिदायत दी है कि वे मोबाइल की जगह पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़े वायरलेस सेट से सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। ताकि सभी टीमों को शहर की गतिविधियों का पता रहे। इसके अलावा मंगलवार सुबह तक सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
....
रोडवेज व होमगार्ड के जवानों ने संभाला मोर्चा
उधर, दिवाली पर अग्निशमन व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रोडवेज व होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है। क्योंकि अग्निशमन विभाग में लगे 44 कर्मचारी नगर निगम के सफाई कर्मियों के साथ मिलकर मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।
वर्जन
दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है। शनिवार को धनतेरस के पहले दिन शहर में भीड़ के बावजूद कानून व्यवस्था नियंत्रण में रही। आम लोग शांति से दिवाली का त्योहार मना सकें, इसके लिए पुलिस कर्मियों की छुट्टियां मंगलवार तक रद्द कर दी गई हैं। केवल आपात स्थिति में ही अवकाश मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व जिला प्रशासन को पत्र लिखकर दिवाली पर तालमेल बनाया जा रहा है। ताकि अगर कोई आग लगने की घटना होती है तो तुरंत हालात संभाले जा सकें।
- उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक