फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   On Netaji's birth anniversary, six lakh people in the state will say 'Jai Hind Bose'

नेता जी की जयंती पर प्रदेश में छह लाख लोग बोलेंगे ‘जय हिंद बोस’

Thu, 13 Jan 2022 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
On Netaji's birth anniversary, six lakh people in the state will say 'Jai Hind Bose'
नेता जी सुभाष चंद बोस की जयंती को लेकर कार्यकताओं को सम्बोधित करते बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्?
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देशभर में आजादी अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से आह्वान किया जा रहा है। नेता जी सुभाष चंद बोस की जयंती पर प्रदेश में छह लाख लोग ‘जय हिंद बोस’ बोलेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।
विज्ञापन

वह एक निजी बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक में जिले के अंतर्गत आने वाली चारों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने विचार रख रहे थे। इसमें राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय नेता रामअवतार, पूर्व विधायक सरिता नारायण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर खरकड़ा, सतीश नांदल ने भी कार्यकर्ताओं के समक्ष विचार रखे। इसमें बताया गया कि भाजपा शहरों में वार्ड स्तर पर एवं गांव में पंचायत स्तर पर 23 जनवरी को नेता जी की जयंती मनाई जाएगी। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया होता तो आज युवाओं के सामने प्रेरणा के लिए आजादी के समय की लाखों शौर्य गाथाएं होतीं। लेकिन कांग्रेस ने लाखों बलिदानियों के नाम सामने नहीं आने दिए। इसके चलते भाजपा ने यह निर्णय लिया कि आजादी के 75वें वर्ष में भुला दिए गए बलिदानियों के नाम भी उजागर करेंगे। हाल ही में भाजपा द्वारा काला पानी की यात्रा का उद्देश्य भी वहां का ऐसा इतिहास सामने लाना था, जिसे कांग्रेस ने सामने नहीं आने दिया। प्रदेश के बहुत लोग आजाद हिंद फौज और अन्य आंदोलनों में हिस्सा लेकर शहीद हुए थे। भाजपा ऐसे सभी वीरों को 23 जनवरी को याद करेगी। इसके लिए प्रदेश के हर वार्ड और गांव में नेता जी का चित्र और उनके द्वारा दिए गए नारे एवं गीत पहुंचा दिए हैं। इस संबंध में हर कार्यक्रम स्थल पर दो-दो भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। हर स्थान पर लगभग 75-75 लोग मौजूद रहेंगे। ऐसे पूरे प्रदेश में 7500 स्थानों पर लगभग 6 लाख लोग मौजूद रहकर स्वतंत्रता के नायक को याद करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस ने जेल को नष्ट कर इतिहास को नष्ट करने की कोशिश की
प्रदेशाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि वे काला पानी और कांग्रेस का सच सामने लाएं तथा भुला दिए गए स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पब्लिक डोमेन में लाएं। उन्होंने लगाए कि कांग्रेस ने जेल को नष्ट कर इतिहास को नष्ट करने की कोशिश की। सेल्युलर जेल में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ बहुत अमानवीय व्यवहार होता था, लेकिन आजादी के बाद भी कांग्रेस ने न तो इन बातों का जिक्र बाहर आने दिया और न ही उन क्रांतिकारियों का, जिन्होंने ये सब झेला। कांग्रेस ने आधी जेल को तुड़वाकर गोविंद वल्लभ पंत अस्पताल बनवा दिया, ताकि सैकड़ों शहीदों और इस जेल का इतिहास दब जाए। जब जनता पार्टी की सरकार आई तो मोरारजी देसाई ने वर्ष 1979 में इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर दिया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, सुरेंद्र बंसल, एडवोकेट राजबाला चहल, रामचेत तायल, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर खरक, जिला महामंत्री सतीश आहूजा, डॉ. दिनेश घिलोड, अशोक खुराना, एडवोकेट रणबीर ढाका, जिला उपाध्यक्ष सुनील आर्य, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन ढुल, राजकुमार सुनारिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरदार कुलविंदर सिक्का, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष निशा शर्मा, एडवोकेट चेतना अरोड़ा व अनीता बुधवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed