फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   On Janmashtami, Kanha will wear Kolkata's dress and Vrindavan's makeup

Rohtak News: जन्माष्टमी पर कोलकाता की पोशाक, वृंदावन का शृंगार पहनेंगे कान्हा

Mon, 11 Aug 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 11 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
On Janmashtami, Kanha will wear Kolkata's dress and Vrindavan's makeup
आर्य नगर ​​​स्थित एक दुकान पर कोलकाता से आईं कान्हा की पोशाकें देखतीं महिलाएं। संवाद
रोहतक। जन्माष्टमी पर्व पर लड्डू गोपाल कोलकाता की पोशाक, वृंदावन का शृंगार पहनकर जन्मदिन मनाएंगे। बाजार में कोलकाता की थ्री पीस सजावटी पोशाकें भी ग्राहकों को भा रही हैं। लड्डू गोपाल के लिए अनेक परिधान बाजार में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनमें कोलकाता की चोली, पटका व फ्रॉक कान्हा प्रेमियों को लुभा रही हैं। ये पोशाक 150 से 600 रुपये तक बाजार में मिल रही हैं।
विज्ञापन


जन्माष्टमी को लेकर बाजार सज गए हैं। दुकानों के बाहर स्टॉलें लग गई हैं। श्रद्धालुओं ने जन्माष्टमी के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। आर्य नगर स्थित दुकानदार राजेश ने बताया कि वृंदावन-मथुरा से आए झूले, मटकी, माला, सिंहासन, मूर्तियां, शृंगार व पगड़ी की जमकर बिक्री हो रही है। कान्हा के लिए सूरत, दिल्ली व कोलकाता से विभिन्न प्रकार की पोशाकें बाजार में आई हुई हैं। इन दिनों प्रतिदिन 50 से अधिक ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


---------

अष्टधातु की मूर्तियों का क्रेज

दुकानदार राजेश ने बताया कि श्रीकृष्ण की अनेक स्वरूपों की मूर्तियां बाजार में सजी हैं। लड्डू गोपाल की तांबे की आकर्षक मूर्तियां ग्राहक खरीद रहे हैं। मथुरा में बनी अष्टधातु की मूर्ति का क्रेज अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न आकार की अष्टधातु की मूर्तियां 600 से लेकर 3000 रुपये तक में बेची जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पोशाक को बनाने के लिए ग्राहक ऑर्डर दे रहे हैं। मंदिरों में मूर्तियों की पोशाक के भी ऑर्डर अभी से दिए जा रहे हैं।

------------

150 से 1500 रुपये तक में बेचे जा रहे झूले

बाजार में जन्माष्टमी पर मुख्य रूप से बांसुरी 20 से 150 रुपये, झूले 150 से 1500 रुपये, मटकी 150 रुपये, माला 20 से 200 रुपये, सिंहासन 100 से 500 रुपये, थ्री पीस वेशभूषा 150 से 500 रुपये, मूर्तियां 100 से 5000 रुपये, शृंगार 250 रुपये तक, पगड़ी 40 से 100 रुपये, इत्र 100 रुपये व अष्टधातु की मूर्ति 600 से 3000 रुपये तक में मिल रही है।

आर्य नगर स्थित एक दुकान पर कोलकाता से आईं कान्हा की पोशाकें देखतीं महिलाएं। संवाद

आर्य नगर स्थित एक दुकान पर कोलकाता से आईं कान्हा की पोशाकें देखतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed