फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   On Holi, IMA gave the gift of treatment to the patients of Ayushman Bharat Scheme

Rohtak News: होली पर आईएमए ने आयुष्मान भारत योजना के मरीजों को दिया इलाज का तोहफा

Fri, 22 Mar 2024 03:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
On Holi, IMA gave the gift of treatment to the patients of Ayushman Bharat Scheme
रोहतक। होली पर आईएमए ने आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को राहत भरा उपहार दिया है। सरकार की ओर से 30 मार्च तक का समय मांगे जाने पर एसोसिएशन ने फिलहाल अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। फिलहाल सरकार के पैनल वाले निजी अस्पताल मरीजों का इलाज करते रहेंगे।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. रविंद्र हुड्डा ने बताया कि सरकार से निजी चिकित्सकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने के लिए दी जाने वाली राशि जारी नहीं हो रही थी। यह राशि नहीं मिलने से निजी अस्पताल संचालक आहत थे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों व नेताओं से बातचीत के बाद भी समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

इसके चलते आईएमए ने निजी अस्पतालों में योजना के तहत मरीजों का इलाज करने से मना कर दिया था। अब सरकार से बातचीत में समस्या के समाधान का आश्वासन मिला है। इसलिए 30 मार्च तक हड़ताल स्थगित कर दी गई है। इस दौरान मरीजों का इलाज किया जाएगा। इस निर्धारित तिथि तक समस्या का हल नहीं होने पर एसोसिएशन बड़ा कदम उठा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 सरकारी और 32 निजी अस्पताल हैं पैनल में शामिल
आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में 56 अस्पताल हैं। इनमें से 24 सरकारी और 32 निजी अस्पताल हैं। इनमें योजना के तहत लाभार्थी इलाज करा सकते हैं। इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। लाभार्थी अपना कार्ड दिखाकर पैनल वाले अस्पतालों में निशुल्क इलाज प्राप्त कर सकता है।


सरकार आयुष्मान भारत योजना को लेकर बेहतर कदम उठा रही है। योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर भी प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में अधिकारियों की आईएमए के साथ बैठक हुई है। यहां सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। अधिकारियों से एसोसिएशन से अपील की है कि चिकित्सक लोगों को योजना का लाभ दें। इलाज की बाधा दूर कर दी गई है। मरीज पैनल के अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं। यदि कोई इन्कार करे या अन्य समस्या हो तो नोडल अधिकारी या कमेटी को शिकायत करें।
- डॉ. दिनेश गर्ग, जिला नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed