फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   On Guru Purnima, I bowed my head and took blessings from my teachers

Rohtak News: गुरु पूर्णिमा पर माथा टेककर गुरुजनों से लिया आशीर्वाद

Mon, 22 Jul 2024 06:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
On Guru Purnima, I bowed my head and took blessings from my teachers
21सीटीके02....माता दरवाजा चौक के पास ​स्थित संकट मोचन मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्
रोहतक। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा रविवार को माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। भक्तजनों ने गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी, ब्रह्मलीन गुरुमां साध्वी गायत्री और देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों ने अपनी श्रद्धा, आस्था भाव से गुरुजनों के चरण स्पर्श, तिलक कर, फल, मिठाई, वस्त्र और दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुजी ने भक्तों को मस्तक पर तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सुबह 10 बजे गुरु पूजन, 11 बजे हांसी से भजन गायिका पूनम मल्होत्रा ने अपनी सुरीली व मधुर वाणी से भजन गाकर सबको मंत्रमुग्ध दिया और उन्हें नाचने झूमने पर विवश किया। आरती, आशीर्वचन और दोपहर 1 बजे भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन


गुरु हमेशा मनुष्य के मार्गदर्शक रहे हैं : साध्वी मानेश्वरी देवी
साध्वी मानेश्वरी देवी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रवचन देते हुए कहा कि हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि मनुष्य को अपने जीवन में एक गुरु अवश्य बनाना चाहिए, इससे उसे गुरु की दीक्षा मिल सके और गुरु के कहे गए आचरण का पालन कर सके। गुरु हमेशा मनुष्य के मार्गदर्शक रहे हैं। गुरु मनुष्य के जीवन से अंधकारमय अज्ञान का कार्य करते हैं। अज्ञानता दूर करके ज्ञान का प्रकाश देकर उसे मोक्ष के द्वार तक पहुंचाने का काम गुरु ही करते हैं।

21सीटीके02....माता दरवाजा चौक के पास स्थित संकट मोचन मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्

21सीटीके02....माता दरवाजा चौक के पास स्थित संकट मोचन मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed