फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   On Dhanteras, the pot market rose, gold and silver were also shining

धनतेरस पर खनक उठा बर्तन बाजार, सोना-चांदी भी बिखेर रही चमक

Tue, 02 Nov 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
On Dhanteras, the pot market rose, gold and silver were also shining
बाजार में जेवरात की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
दीपोत्सव की धूम मंगलवार से शुरू हो जाएगी। धनतेरस पर बर्तन बाजार भी सज कर तैयार हैं। ग्राहकों की खरीदारी और बर्तनों की खनक से दुकानदारों के चेहरे चमक उठे हैं। इस दौरान सर्राफा बाजार में सोने और चांदी से बने जेवर भी अपनी चमक बिखेर रहे हैं। इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक मार्केट व ऑटो मोबाइल मार्केट में भी बूम दिख रहा है। लोग झालर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, फ्रिज की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने धनतेरस पर बिजली चालित स्कूटी, बाइक और कारों की बुकिंग तक करा रखी है। वे इसे मंगलवार को उठाएंगे। उधर, दुकानदारों का कहना है कि कोरोना से आई मंदी के बाद बाजार में कुछ तेजी आई है। इससे राहत मिली है।
विज्ञापन

धनतेरस पर्व पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन हर परिवार में लोग बर्तन की खरीदारी करते हैं। मान्यता के अनुसार लोग नए बर्तन में श्री लक्ष्मी और गणेश को स्थापित कर पूजा-अर्चना करते हैं। इससे धनागम होता और घर में खुशियां आती हैं। इस दौरान ग्राहकों को तांबे से बने बर्तन जैसे गिलास, कटोरी, थाली, चम्मच व खाना परोसने के बर्तनों की बेहतरीन रेंज आकर्षित कर रही है। दुकानदारों ने नई डिजाइन के स्टील, तांबे और पीतल के बर्तनों को बिक्री के लिए आकर्षक ढंग से सजा रखा है।
विज्ञापन

रोजाना इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की खरीदारी कर रहे ज्यादा
बर्तन दुकानदार विनोद जैन ने बताया कि इस दौरान लोग घरों में रोजाना इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं। इसमें थाली, गिलास, कटोरी, चम्मच, टिफिन, डिनर सेट, बर्तन स्टैंड, तांबे का लोटा आदि की अधिक खरीदारी हो रही है। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे पर इस्तेमाल होने वाले बर्तन ज्यादा खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धातुओं की कीमत प्रति किलो 100 से 200 रुपये तक बढ़े
दुकानदारों ने बताया कि प्लास्टिक से लेकर तांबा, स्टील, कांसा, एल्युमिनियम सभी धातुओं की कीमत प्रति किलो की दर से पिछले चार महीनों में 100 से 200 रुपये तक बढ़ गईं हैं, जो कारोबार कोरोना से पहले होता था, उससे 35 से 40 प्रतिशत खरीदारी कम है।
-बाजार में तेजी दिखाई दे रही है। ग्राहक स्टील के बर्तनों की मांग अधिक कर रहे हैं। कोरोना के बाद आई मंदी से व्यापारी परेशान थे। दिवाली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
-रेलवे रोड बाजार बर्तन दुकानदार, विनोद जैन
त्योहारों से पहले बाजार बिल्कुल मंदा था। कोरोना काल में सभी को व्यवसाय ठप रहे। अब त्योहार के कारण बाजार में तेजी है। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से सामान और बर्तन खरीद रहें है।
-गांधी कैंप बर्तन दुकानदार, सुरेश बाबू
धनतेरस पर लोग बर्तनों की खरीदारी करते हैं। इस बार बाजार में तेजी आई है। लंबे समय के बाद भीड़ उमड़ने लगी है, जो हमारे लिए खुशी की बात है। अच्छी खरीदारी की उम्मीद जताई जा रही है।
-बर्तन दुकानदार, बलदेव मिगलानी
बाजार में धनतेरस के चलते लोग बर्तन आदि की खरीदारी कर रहे हैं। कोरोना के बाद मार्केट में तेजी आई है। इस बार सब अच्छा होने की उम्मीद है।
-बर्तन दुकानदार, पूर्ण चंद
धनतेरस पर आभूषण की बिक्री में तेजी आई है। इससे कारोबारियों में खुशी है। कोरोना काल में इसमें मंदी आ गई थी। लेकिन इस बार व्यापारियों को काफी उम्मीदें हैं।
-हेमंत बख्शी, सर्राफा व्यवसायी
बर्तन कीमत (रुपये में)
गिलास सेट 200 से 600 रुपये
5 बर्तन सेट 400 से 800
ड्राई फ्रू ट सेट 200 से 600
फैं सी कैप 300 से 800
ट्रे-सेट 250 से 700
डिनर सेट 800 से 2,500
चीन और ताइवान से आने वाले सेमी कंडक्टर (चिप) की खल रही कमी
धनतेरस और दिवाली से वाहन बाजार को बड़ी उम्मीदें हैं। करोना के चलते ऑटो मार्केट को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन पंच उत्सव त्योहारों से व्यापारियों की उम्मीदें बढ़ी है। हालांकि कारोबारियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से चीन और ताइवान से आने वाले सेमी कंडक्टर (चिप) की कमी कार के लिए बेहद खल रही है। कारों की बुकिंग हो रही है, लेकिन डिलिवरी रुकी पड़ी है। धनतेरस और दिवाली पर 30 से 40 प्रतिशत हो बुकिंग की जा चुकी है। बाजार में 40 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे चलने वाले दोपहिया वाहनों की खूब मांग बढ़ी है। इनकी कीमत 44,000 से शुरू होकर 80,000 रुपये तक रखा गया है।

महंगाई ने प्रभावित की बिक्री
इस वर्ष कार का कारोबार बढ़ा है। महंगाई के कारण बिक्री जरूर प्रभावित हुई है। पेट्रोल और डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इससे प्रोडक्शन भी प्रभावित हुआ है, लेकिन त्योहारों पर वाहनों की बुकिंग ठीक हो रही है। इससे एक सकारात्मक सोच के साथ उम्मीद बंधी हुई है।
-हरीश गोयल, ऑटोमोबाइल बाजार
छूट और कैशबैक से लुभाने की कोशिश
कोरोना ने पूरे बाजार को चौपट कर दिया। इस बार के त्योहारी सीजन में काफी उम्मीद है। छूट और कैशबैक की सुविधा भी दी जा रही है।
- गौतम, इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबारी
दीपावली पर जीरो प्रतिशत ईएमआई, फाइनेंस की सुविधा व सामान के हिसाब से न्यूनतम पांच व अधिकतम 20 प्रतिशत का कैशबैक ग्राहकों को दिया जा रहा है।
-अमित, कारोबारी पालिका बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed