फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Omex city water report fail

गृहमंत्री के आदेश पर ओमैक्स सिटी के पानी की करवाई जांच, सैंपल मिले फैल, कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन को भेजी रिपोर्ट

Thu, 20 Feb 2020 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Omex city water report fail
रोहतक। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज के आदेशों पर ओमैक्स सिटी से भरे गए पानी के तीन सैंपलों की जांच रिपोर्ट बुधवार को आ गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार सप्लाई हो रहे पानी में टीडीएस (टोटल डिजोल्ब्ड सॉलिड्स) की मात्रा 2500 मिली है। पानी में मिली टीडीएस की मात्रा इसे पीने योग्य तो दूर अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी मंजूरी नहीं देती।
विज्ञापन

जिला परिवेदन एवं कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष गृह मंत्री अनिल विज ने 13 फरवरी को समस्याओं की सुनवाई के दौरान ओमैक्स सिटी में पेयजल सैंपल करवाने के आदेश दिए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया था कि प्रशासन के समक्ष मामला जाने के बाद भी अभी तक इस समस्या से राहत नहीं मिली है। लोगों ने कहा कि जिस पानी को घरों में पीने के लिए सप्लाई किया जा रहा है, वह लोगों के स्वास्थ्य को बिगाड़ रहा है, जबकि उनके यहां रहने वाले हर घर में पानी की फिल्टर प्लांट भी लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री ने आदेश दिए कि तत्काल पानी के सैंपल भरकर जांच करवाई जाए। यदि पानी पीने योग्य नहीं मिले तो ओमैक्स सिटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस पर उपायुक्त के आदेश पर सिविल सर्जन और पब्लिक हेल्थ के अफसरों ने पानी के सैंपल की जांच करने के लिए संयुक्त टीम गठित की। टीम का नेतृत्व स्वास्थ्य विभाग के इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने किया। टीम ने 17 फरवरी को ओमैक्स सिटी के लोगों की मौजूदगी में तीन स्थानों से पानी के सैंपल जांच के लिए भरे। इसकी जांच रिपोर्ट बुधवार को पब्लिक हेल्थ विभाग की लैब ने स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के लिए भेज दी। तीनों सैंपल की जांच से खुलासा हुआ कि जिस पानी की सप्लाई की जा रही है, उसके अंदर टीडीएस की मात्रा 2500 है।
विज्ञापन

पेयजल में मिलने वाले तत्व व उनका असर
तत्व लिमिट अधिकतम लिमिट असर
कलर, हेजेन यूनिट 5 15
आडर पानी में स्मैल नहीं होनी चाहिए
टेस्ट पानी में स्मैल व खारापन नहीं होना चाहिए
ट्रबिटी 1 5 गंदलापन
टीडीएस 500 2000 किडनी और लीवर के खराब होने का डर
टोटल हार्डनेस 200 600
कैल्शियम 75 200 स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
मैग्नीशियम 30 100 स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
अल्कालिनिटी 200 600 जलन खुजली
क्लोराइड 250 1000 टेस्ट में असर व पाइप लाइन का खराब होना
सल्फेट 200 400 बार-बार शौच के लिए जाना
फ्लोराइड 1.0 1.5 दांतों के लिए खतरनाक और हड्डी कमजोर होने का डर
आयरन 0.3 कोई छूट नहीं हेल्थ इम्पेक्ट नहीं, कपड़ों में पीलापन
नाइट्रेट 45 कोई छूट नहीं छोटे बच्चों के लिए खतरनाक
पीएच वैल्यू 6.5 से 8.5 कोई छूट नहीं जलन खुजली
सैंपल मिले फैल
पब्लिक हेल्थ विभाग की जिला केमिस्ट सोनिया कहना है कि ओमैक्स सिटी के पानी का सैंपल फेल मिला है। इसमें टीडीएस की मात्रा 2500 मिली है, यह सही नहीं है। पेयजल में मिलने वाले तत्वों की लिमिट और अधिकतम लिमिट डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन के अनुसार तय है। इसी आधार पर पेयजल का उपयोग होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed