फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Olympics: Wrestler Ritika leaves for Paris, gave promise to Mother

Olympics: रीतिका का मां से वादा...पदक के साथ वापस आऊंगी, पेरिस के लिए पहलवान रीतिका रवाना

Sun, 04 Aug 2024 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 10:37 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए पहलवान रीतिका रवाना हो चुकी हैं। मां ने रीतिका से कहा कि पूरे देश की उम्मीदों पर खरी उतरना, अपना सौ प्रतिशत देना। रीतिका का मुकाबला 10 अगस्त को होगा।

विज्ञापन
Olympics: Wrestler Ritika leaves for Paris, gave promise to Mother
ओलंपिक के लिए रवाना होती पहलवान रीतिका अपने परिवार व कोच के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक से पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए पहलवान रीतिका अपने कोच मंदीप व फिजियो श्रुति के साथ रविवार सुबह सात बजे रवाना हो गई। भारतीय समय अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे रीतिका पेरिस पहुंचेगी। वह पांच अगस्त से अपना अभ्यास शुरू करेगी। पहला मुकाबला 10 अगस्त को होगा।

विज्ञापन


रीतिका की मां नीलम ने बेटी से कहा कि पूरे देश को पदक उम्मीद है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरना है। पेरिस ओलंपिक के लिए उड़ान भरने से पहले रीतिका ने भी अपनी मां नीलम से वादा किया कि पदक के साथ ही वापिस आऊंगी। पदक जीतकर लौटने पर मां ने बेेटी को बेसन की बर्फी खिलाने की बात कही।
विज्ञापन


हैवी वेट भारवर्ग में देश की पहली महिला पहलवान रीतिका हुड्डा पदक जीतने की प्रबल दावेदार है। ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए वह रविवार सुबह सात बजे पेरिस रवाना हुई। मूलरूप से खरकड़ा वर्तमान में अस्थल बोहर निवासी जगबीर सिंह ने बताया कि बेटी पेरिस ओलंपिक के लिए निजी कोच मंदीप व फिजियो श्रुति के अलावा भारतीय नौसेना से कुश्ती कोच कुलदीप व दो पदाधिकारी भी साथ गए हैं। रीतिका भारतीय नौसेना में बतौर चीफ पेटी ऑफिसर कार्यरत है। वह दोपहर करीब दो बजे फ्लाइट में बैठी और रात दस बजे पेरिस पहुंचीं। सोमवार से वह अभ्यास शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीतिका से पेरिस ओलंपिक में पदक की उम्मीद
76 किलोग्राम भारवर्ग में रीतिका अपना पहला मुकाबला 10 अगस्त को खेलेगी। 9 अगस्त को टाई आने के बाद पता चलेगा कि किसके साथ रीतिका का पहला मुकाबला होगा। पूरे देश को रीतिका से पेरिस ओलंपिक में पदक की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed