फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Olympic medalist Yogeshwar will be make coach, land bought to open academy

ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर बनेंगे कोच, एकेडमी खोलने को खरीदी जमीन

Thu, 07 Apr 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 07 Apr 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Olympic medalist Yogeshwar will be make coach, land bought to open academy
इंटरनेशनल रेसरल योगेश्वर दत्त - फोटो : फाइल फोटो
ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त ने अपने भविष्य का ऐसा प्लान तैयार किया है, जिससे वह देश को अपनी तरह बड़े पहलवान दे सकें। क्योंकि योगेश्वर दत्त जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेसलिंग एकेडमी खोलेंगे, जिसमें वह अपना कुश्ती करिअर पूरा करने के बाद खुद की तरह ही पहलवान तैयार करेंगे। इसके लिए योगेश्वर ने गोहाना के पास जमीन भी खरीद ली है और एकेडमी बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। यह केवल इसलिए किया जा रहा है, जिससे आगे भी हरियाणा से देश के लिए बड़े पहलवान निकलते रहें।
विज्ञापन


भारत के नंबर एक पहलवान योगेश्वर दत्त सोनीपत के छोटे से गांव भैंसवाल कलां के रहने वाले है। उनको बखूबी मालूम है कि ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों को सुविधाओं के अभाव में जूझना पड़ता है। कुश्ती का अपना शुरुआती सफर तय करते समय खुद योगेश्वर दत्त भी इन परेशानियों से जूझ चुके हैं। इस कारण ही ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेसलिंग एकेडमी खोलने का प्लान बना लिया है और उस प्लान के तहत ही गोहाना के पास पांच एकड़ जमीन खरीदी है। यहां पहलवानों को ऐसी सुविधाएं मिलेंगी जो विदेशों में मिलती हैं। वहां प्रेक्टिस करने वाले पहलवानों के लिए सबसे अहम यह होगा कि योगेश्वर दत्त खुद कुश्ती के गुर सिखाएंगे। योगेश्वर दत्त कहते हैं कि देश को यहां से हमेशा बड़े पहलवान मिलते रहें, इसी लक्ष्य के साथ एकेडमी बनाने को जमीन ली गई है।
विज्ञापन


फिलहाल, योगेश्वर दत्त अपनी ओलंपिक तैयारियों में लगे हुए हैं और ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाने के लिए छह घंटे प्रेक्टिस कर रहे हैं। वह विदेशियों को हर दांव में मात देने के लिए ओलंपिक क्वालीफायर्स पहलवानों की वीडियो देखकर भी प्रेक्टिस करते हैं। इन तैयारियों के साथ विदेशों में जाकर भी कुश्ती के हर नए गुर को ओलंपिक से पहले सीखना चाहते हैं। वह जार्जिया में भी कुश्ती के दांव-पेंच सीखने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed