{"_id":"60fc6afa8ebc3e586767274f","slug":"old-vegetable-market-station-in-charge-and-constable-suspended-rohtak-news-rtk618839018","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी और हवलदार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी और हवलदार निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल में पी/एसआई संदीप की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी बजे सिंह व हवलदार (मुंशी) अमित को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी हवलदार अमित, होटल मालिक कृष्ण, दादरी निवासी अंकित व बहल की युवती को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी युवती को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने अन्य सभी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में मृतक के पिता की ओर से पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया गया है। डीएसपी मुख्यालय खुद मामले पर नजर रखे हुए हैं।
भिवानी जिले के गांव पाजू निवासी सत्यदेव शर्मा ने शुक्रवार को पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज कराया था कि उनका 27 वर्षीय बेटा संदीप दो साल पहले हरियाणा पुलिस में पी/एसआई के पद पर भर्ती हुआ था। बेटे की तैनाती रोहतक के पुरानी सब्जी मंडी थाने में थी। शुक्रवार को जब संदीप को छोटे भाई राहुल ने फोन किया तो उसने बताया था कि वह अपने दोस्त प्रीत विहार कॉलोनी निवासी यशदीप, दादरी के कारीतोखा निवासी अंकित, बरोदा निवासी कृष्ण, थाने के मुंशी अमित हवलदार व बहल की एक युवती के साथ सुभाष रोड स्थित होटल में बैठा है। शुक्रवार सुबह संदीप व यशदीप बेहोशी की हालत में मिले थे। उनको नजदीक के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां संदीप की मौत हो गई, जबकि यशदीप अब भी पीजीआई में दाखिल है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके बेटे को उसके दोस्तों ने नशीला पदार्थ दे दिया, जबकि वह नशा नहीं करता था। इतना ही नहीं, जब संदीप की हालत बिगड़ी तो उसे जानबूझ कर अस्पताल में दाखिल नहीं कराया और न ही किसी को सूचना दी। पुलिस ने थाने के हवलदार (मुंशी), होटल मालिक, दादरी से आए दोस्त, बहल की युवती सहित पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से युवती को जहां न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
हवलदार अंकित ने होटल में कमरा कराया था बुक, थाना प्रभारी को पता तक नहीं
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुरानी सब्जी मंडी थाने के पी/एसआई संदीप व हवलदार अमित दोस्तों के साथ थाना क्षेत्र के ही होटल में पार्टी मना रहे थे। वहीं, थाना प्रभारी को भनक तक नहीं थी। इसके चलते थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं, जांच में पता चला है कि थाने के हवलदार अमित ने ही होटल में कमरा बुक कराया था। उसे एसआई की मौत के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया गया है। ऐसे में एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
मोबाइल फोन खोलेेंगे नशे का लिंक
पुलिस ने होटल में नशा पार्टी चलने के कारण इसके मालिक कृष्ण को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे पता चल सके कि यहां कौन सा नशा प्रयोग किया जा रहा था। ऐसे में आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच पड़ताल की जा रही है, जिससे नशे का लिंक मिलने की उम्मीद है।
देवेंद्र सिंह होंगे नए थाना प्रभारी, संभाला कार्यभार
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ओएसआई के पद पर कार्यरत सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह को पुरानी सब्जी मंडी थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। देवेंद्र सिंह थाने के अंतर्गत आने वाली सल्लारा मोहल्ला पुलिस चौकी के प्रभारी भी रह चुके हैं। शनिवार को उन्होंने थाने का कार्यभार संभाल लिया है।
मामले में थाना प्रभारी बजे सिंह व हवलदार अमित को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां युवती को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि तीन आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर पार्टी में कौन सा नशा प्रयोग किया गया, जिसके प्रभाव से पी/एसआई संदीप की मौत हो गई।
-गोरखपाल राणा, डीएसपी मुख्यालय