{"_id":"676824fd7f86cc0f4c03a31d","slug":"old-pension-policy-should-be-restored-government-should-regularize-part-time-and-temporary-employees-rohtak-news-c-17-roh1019-567174-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुरानी पेंशन नीति बहाल हो, पार्ट टाइम और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुरानी पेंशन नीति बहाल हो, पार्ट टाइम और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करे सरकार
विज्ञापन
रोहतक।
हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की राज्य कार्यकारणी की बैठक रविवार को सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान शिव कुमार ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली, पार्ट टाइम व कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की।
यूनियन महासचिव दलेल राणा ने कहा कि सरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। पार्ट टाइम व कच्चे कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सरकार को नियमित करने के लिए पॉलिसी बनानी चाहिए। कॉमन कैडर खत्म कर विभागीय कैडर से पदोन्नति की जाए। ग्रुप डी से ग्रुप सी का प्रमोशन कोटा 50 प्रतिशत किया जाए। वर्दी भत्ता पहले की तरह सैलरी के साथ ही दिया जाए। यदि वर्ष में एक बार रसीद से भुगतान होगा तो जीएसटी का बोझ और भ्रष्टाचार भी बढ़ेगा। इससे कर्मचारियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ग्रुप-डी कर्मचारियों की मुख्य मांगों को भी उठाया। इनमें पुरानी पेंशन नीति बहाली, वेतन विसंगतियां दूर करने, बिना शर्त के एक्सग्रेसिया पॉलिसी लागू करने और कच्चे कर्मचारियों को भी इसका लाभ देने, 2 लाख खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्ती करने, मंहगाई भत्ते के अनुसार आवास भत्ते में बढ़ोतरी करने समेत विभिन्न मांगें शामिल हैं।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्याध्यक्ष धर्मबीर फोगाट ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ प्रदेश में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर लामबंद करते हुए आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा। सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करते हुए करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर रमेश मोड़ी चरखी दादरी, विनोद फतेहाबाद, संदीप भिवानी, छज्जु राम, कपिल सिरोही कैथल, सुभाष भट्टी सिरसा, रमेश रोहतक, विजय लोहरू, महाबीर रेवाड़ी, कुलदीप आयुष विभाग समेत अनेक कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।