फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Old data showing 1100 NDCs, now people will have to apply again

1100 एनडीसी का दिखा पुराना डाटा, अब लोगों को दोबारा करना होगा आवेदन

Tue, 13 Jul 2021 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Old data showing 1100 NDCs, now people will have to apply again
रोहतक। नगर निगम द्वारा 20 जून से आठ जुलाई तक जारी करीब 1100 एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) का डाटा री-एडिट (पूर्ववत) होने से लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। इंजीनियरों की टीम पुराना डाटा रिकवर करने में जुटी रही, मगर सफलता नहीं मिली। ऐसे में न सिर्फ एनडीसी लेने वालों को दोबारा आवेदन करना होगा। वहीं, एनडीसी जारी होने भी बंद हो गए हैं। सोमवार को एनडीसी के लिए परेशान लोगों की निगम ऑफिस में बहसबाजी भी हुई।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार यूआरबी (अर्बन लोकल बॉडीज) पोर्टल पर लोग एनडीसी के लिए आवेदन करते हैं। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर सुरेश कुमार ने 20 जून तक जारी एनडीसी का अपडेट डाटा मुख्यालय भेजा। विभागीय कार्रवाई में लेटलतीफी के कारण आठ जुलाई को मुख्यालय में डाटा अपडेट हुआ था, तभी नगर निगम रोहतक के सिस्टम में खराबी आ गई और 20 जून से आठ जुलाई तक जारी करीब 1100 एनडीसी का अपडेट डाटा री-एडिट होकर जस का तस रह गया। इसका खुलासा तब हुआ, जब लोग रजिस्टरी के लिए एनडीसी लेने तहसील पहुंचे। लोगों ने पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं होने के बारे में निगम अधिकारियों को बताया, तब पता चला कि 18 दिन का डाटा अपडेट नहीं हुआ है। इंजीनियरों की टीमों को डाटा रिकवर करने के लिए लगाया, मगर सफलता नहीं मिली। ऐसे में नगर निगम का काम भी बढ़ गया।
विज्ञापन

लोगों को फिर से पूरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा
वहीं 18 दिन में एनडीसी लेने वालों को दोबारा से आवेदन की पूरी प्रक्रिया से गुजरना होगा। यही नहीं, अब निगम का सिस्टम अब नई एनडीसी भी जारी नहीं कर पा रहा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों को 20 जून से आठ जुलाई तक एनडीसी जारी की गई हैं, वे दोबारा से आवेदन करें, ताकि डाटा अपडेट किया जा सके। वहीं, एनडीसी के लिए परेशान लोग सोमवार को ज्वाइंट कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे और शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले लोग
एनडीसी के लिए नगर निगम के चक्कर काटते-काटते परेशान हो गए हैं। कोई भी अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है।
- अशोक
काफी समय पहले एनडीसी के लिए आवेदन किया था। डेढ़ माह से अधिकारी भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। भुगतान करने के बाद भी एनडीसी नहीं मिल रहे हैं।
- बलवान सिंह
नगर निगम में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। समझ में नहीं आ रहा कि किससे फरियाद करें। एनडीसी के लिए कई बार चक्कर लगा चुके हैं।
- शमशेर
नगर निगम अधिकारियों से एनडीसी के लिए कई बार मिल चुके हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है मगर कोई काम नहीं होता है।
पम्मी
एनडीसी का अपडेट डाटा सिस्टम में खराबी आने की वजह से री-एडिट (पूर्ववत) हो गया है। इस कारण से जिन लोगों को 20 जून से आठ जुलाई तक एनडीसी जारी किए गए हैं, उन्हें दोबारा से आवेदन करना होगा।
- सुरेश कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed