Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   old child dies after drowning in a pit

Rohtak News: गड्ढे में में डूबकर सात साल के बच्चे की मौत

Thu, 05 Nov 2026 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
old child dies after drowning in a pit
सोनीपत। गांव जठेड़ी में घर से साथियों के साथ खेलने गए सात साल के बच्चे की सीएनजी पंप के पीछे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बुधवार को उसका शव पानी में मिला।
विज्ञापन

बिहार के मधेपुर निवासी कलाम एक साल पहले परिवार के साथ मजदूरी करने सोनीपत आए थे। वह गांव जठेड़ी में रहने लगे। मंगलवार को उनका सबसे छोटा बेटा गुलफराज (7) घर से हम उम्र चार-पांच बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। देर रात तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने बच्चे की तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी बच्चे की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को बच्चे की मां हसीना खातून ने उसके साथ गए बच्चों से पूछा तो पता लगा कि वह सीएनजी पंप के पीछे गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए थे। परिवार वहां पहुंचा तो बच्चे का शव मिला।
विज्ञापन

मामले की सूचना राई थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया। राई थाना प्रभारी यशबीर ने बताया कि बच्चा साथियों के साथ नहाने गया था। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed