{"_id":"6a1df4aad731c10dad06aa21","slug":"ojas-secured-3086th-rank-in-jee-advanced-without-coaching-says-his-goal-is-to-become-an-ai-engineer-rohtak-news-c-17-roh1020-865874-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बिना कोचिंग के ओजस ने जेईई एडवांस्ड में पाई 3086वीं रैंक, बोले-एआई इंजीनियर बनना है लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बिना कोचिंग के ओजस ने जेईई एडवांस्ड में पाई 3086वीं रैंक, बोले-एआई इंजीनियर बनना है लक्ष्य
Tue, 02 Jun 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
43-पुरानी आईटीआई स्थित घनीपुरा में अपने परिवार के साथ सफेद टी-शर्ट में ओजस। स्रोत : परिवार
- फोटो : Archive
रोहित राठौर
रोहतक। पुराना आईटीआई स्थित घनीपुरा के ओजस ने बिना किसी कोचिंग सेंटर जाए जेईई एडवांस्ड 2026 में 104 अंक के साथ 3086वीं रैंक हासिल की है। ओजस ने यह साबित कर दिया है कि सफलता संसाधनों की नहीं, समर्पण की मोहताज होती है।
अधिवक्ता सुनील कुमार के बेटे ओजस ने जेईई एडवांस्ड क्रैक कर शहर का नाम रोशन किया है। ओजस ने पूरी तैयारी आरपीएस स्कूल से ही की और किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। उन्होंने इसी साल 12वीं कक्षा भी 92 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की थी।
ओजस ने बताते हैं कि स्कूल के टीचरों ने कॉन्सेप्ट इतने क्लियर कराए कि अलग से कोचिंग की जरूरत ही नहीं पड़ी। स्कूल के बाद रोज 6 घंटे खुद पढ़ता था।
आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल प्राचार्य रेणु गुलिया ने कहा जिले के इन मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित कर विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे रोहतक जिले का गौरव बढ़ाया है। अपनी असाधारण मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिचय दिया। यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है बल्कि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्कृति और प्रतिस्पर्धी परीक्षा तैयारी की सुदृढ़ व्यवस्था का भी प्रमाण है। संवाद
विज्ञापन
———-
ओजस ने सोशल मीडिया से बना ली थी दूरी
ओजस ने कहा कि पूरा साल सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। मोबाइल फोन सिर्फ पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करता था। ओजस ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और माता-पिता को दिया। पिता सुनील कुमार अधिवक्ता हैं और माता निधि गृहिणी हैं। माता निधि ने बताया कि ओजस का टाइम टेबल फिक्स रहता था।