फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Offline waiting ticket will not work in reserve coach of train

Rohtak News: ट्रेन के रिजर्व कोच में नहीं चलेगा ऑफलाइन वेटिंग टिकट

Sun, 30 Jun 2024 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Offline waiting ticket will not work in reserve coach of train
रोहतक। ट्रेनों के आरक्षित कोच में बढ़ रही भीड़ के कारण रेलवे ने नई व्यवस्था लागू की है। अब सीट कंफर्म न होने पर प्रतीक्षा सूची में शामिल यात्रियों को बोगी से निकालकर जनरल बोगी में भेजा जाएगा। इसकी शुरुआत रेलवे ने शुरू कर दी है। वेटिंग टिकट वालों की भीड़ के चलते रिजर्व सीट पर यात्रा करने वालों को भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के आईजी मुख्यालय सर्वप्रिया मयंक ने कहा कि ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची बढ़ने की वजह से आरक्षित कोच में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस वजह से जिन यात्रियों का कंफर्म रिजर्वेशन है, उनमें बहुत से लोगों को अपनी बर्थ प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों के साथ साझा करनी पड़ रही है। इस वजह से सफर के दौरान उन्हें बहुत ज्यादा असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने यह निर्णय लिया है। एसी कोच में यात्रियों को साफ सुथरी चादर, तकिया और कंबल दिए जाने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा खानपान की सुविधाएं बढ़ाने व छोटे स्टेशनों पर उचित प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा गया। आरक्षित कोच में अन्य श्रेणी व प्रतीक्षा सूची वाले यात्री यात्रा न करें। प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे का चेकिंग स्टाफ आरपीएफ के सहयोग से प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को अनारक्षित कोच में भेजे।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इससे यात्रियों की यात्रा सुगम और परेशानी मुक्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविंद्र राणा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed