फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Offline application of property tax closed, online started

प्रॉपर्टी टैक्स के ऑफलाइन आवेदन बंद, ऑनलाइन शुरू

Tue, 21 Dec 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Offline application of property tax closed, online started
रोहतक। नगर निगम ने सोमवार से प्रॉपर्टी टैक्स के ऑफलाइन आवेदन लेना बंद कर दिया है। अब यूएलबी (अर्बन लोकल बॉडी) पोर्टल पर सिर्फ ऑनलाइन ही आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में गड़बड़ी के आरोपों के चलते निगम प्रशासन ने सिर्फ ऑनलाइन आवेदन लेने का फैसला लिया। इसके लिए इंजीनियरों की टीम की मदद से 1.98 लाख प्रॉपर्टी का डाटा यूएलबी पोर्टल पर डाउन लोड करवाया गया। करीब 28501 प्रॉपर्टी का डाटा मिसमैच होने की वजह से पोर्टल पर डाउनलोड नहीं हुआ, जिसे सही करने में टीम को काफी समय लग गया। बावजूद इसके 3602 प्रॉपर्टी डाउनलोड नहीं हुई। इसके बाद इंजीनियरों की टीम शेष डाटा लेकर पंचकूला पहुंची, जहां काफी मशक्कत के बाद डाउनलोड किया गया। अब शहरवासी प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित अपनी शिकायत पोर्टल पर ही दे सकेंगे। संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि निगम ने ऑफलाइन आवेदन लेना पूरी तरह से बंद कर दिया है। सोमवार से सिर्फ ऑनलाइन आवेदन पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed