फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Officials should get the fitness test done for the remaining 237 school buses soon: ADC

अधिकारी शेष 237 स्कूल बसों का शीघ्र करवाये फिटनेस टेस्ट : एडीसी

Wed, 01 May 2024 06:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Officials should get the fitness test done for the remaining 237 school buses soon: ADC
रोहतक। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) वैशाली सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि जिले में 237 स्कूली बसों का फिटनेस टेस्ट शीघ्र कराएं, जिनका अभी तक फिटनेस टेस्ट नहीं हो पाया है। जिले में 1037 स्कूल बसें है, जिनमें से 800 स्कूल बसों का फिटनेस टेस्ट हो चुका है। गत दिनों स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर सरकार के निर्देशानुसार उपायुक्त अजय कुमार की ओर से संबंधित उपमंडलाधीशों को स्कूल बसों की जांच करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

एडीसी स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में सड़क सुरक्षा व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव कार्यालय के माध्यम से स्कूल बसों के चालकों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्हें सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से इन बसों की जांच के दौरान चालक के प्रशिक्षण सर्टिफिकेट की भी जांच की जाएगी। जिले की मुख्य सड़कों का ऑडिट कराकर वांछित सुरक्षा प्रबंधों की सूची तैयार कराई जाएगी। ताकि कमजोर इंजीनियरिंग की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके
विज्ञापन


एडीसी ने सड़क सुरक्षा के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़क सुरक्षा के तहत सभी प्रबंध करना सुनिश्चित करें। यदि विभागीय गलती की वजह से जानमाल की हानि होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही सड़कों पर अवैध कट लगाने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा प्रबंध करने के दिए निर्देश
एडीसी ने स्थानीय मेडिकल मोड़ पर सड़क के साथ स्थित वीटा बूथ को स्थानांतरित करने, लाढौत रोड, रोहतक-पानीपत रोड पर अवैध कट बंद कराने, गोहाना रोड बाईपास आउटर, रिंग रोड पर अवैध कट बंद कराने, बोहर गांव में सोनीपत रोड पर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत, दिल्ली बाईपास चौक, रुपया चौक, झज्जर चुंगी, हिसार रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, रोहतक भिवानी रोड, खेरड़ी मोड़, महम-गोहाना रोड, स्थानीय पुराना बस स्टैंड व वाल्मीकि चौक पर वांछित सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सड़कों की मार्किंग के साथ-साथ स्पीड ब्रेकर की मार्किंग भी कराएं। उन्होंने स्थानीय दिल्ली बाईपास स्थित चौक के डिजाइन की भी जांच करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed