{"_id":"67e5b8dbcea73590a30501b2","slug":"officials-should-close-unrecognized-schools-running-in-sunderpur-within-a-week-rohtak-news-c-17-roh1020-624835-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अधिकारी एक सप्ताह में बंद कराएं सुंदरपुर में संचालित गैर मान्यता प्राप्त स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अधिकारी एक सप्ताह में बंद कराएं सुंदरपुर में संचालित गैर मान्यता प्राप्त स्कूल
विज्ञापन
सुंदरपुर गांव के रात्रि ठहराव में सम्मानित करते अधिकारी। स्रोत : प्रशासन
- फोटो : सुंदरपुर गांव के रात्रि ठहराव में सम्मानित करते अधिकारी। स्रोत : प्रशासन
जिला प्रशासन ने वीरवार रात शहीद विजय सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरपुर में रात्रि ठहराव किया। यहां ग्रामीणों की शिकायतें सुनते हुए शिक्षा व पुलिस विभाग के अधिकारियों को गांव में संचालित गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को एक सप्ताह में बंद कराने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों से अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी विद्यालयों में कराने की अपील की। यहां सरकार अनेक लाभ दे रही है। यही नहीं, कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार, नगराधीश अंकित कुमार व अन्य उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण एक माह में बिजली के बकाया बिलों का भुगतान कराएं व बिजली चोरी बंद करें। ऐसा करने पर जिला प्रशासन सुंदरपुर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देगा। बिजली निगम भी पुलिस के सहयोग से गांव में सभी बिजली मीटरों को बाहर निकाले। ग्रामीण भी इसमें सहयोग करें।
विज्ञापन
उन्होंने ससुराल पक्ष की ओर से गांव की लड़की पर किए जा रहे कथित अत्याचार की शिकायत की सुनवाई करते हुए एसएचओ को तुरंत एफआईआर दर्ज करने व संबंधित पक्ष को समझाने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के मौके पर स्वीकृत की गई पेंशन के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
उपायुक्त ने गांव में स्टेडियम के रखरखाव व सुविधाओं के लिए जिला विकास योजना से पांच लाख रुपये, ई-लाइब्रेरी के लिए जिला विकास योजना से पांच लाख रुपये समेत 15 लाख की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मख्यमंत्री के निर्देशानुसार गांवों की फिरनी पक्का करने व लाइट लगाने, महिला सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण, इंडोर जिम, ई-लाइब्रेरी स्थापित करने व ग्राम सचिवालय का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए सरकार की ओर से फंड उपलब्ध कराए जाएंगे।