फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Officials cut connections after complaining about contaminated water

Rohtak News: दूषित पानी की शिकायत करने पर अधिकारियों ने काटे कनेक्शन

Fri, 14 Jun 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 14 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Officials cut connections after complaining about contaminated water
13सीटीके28...जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी का कनेक्शन काटने पर ​शिकायत दिखाते ग्रीन रोड वार्
रोहतक। वार्ड-15 की गली नंबर 9 में गंदे पानी की शिकायत दर्ज कराई तो जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने पानी का कनेक्शन ही काट दिया। पिछले कुछ दिन से ही वार्डवासी पेयजल संकट झेल रहे हैं। वार्डवासियों का कहना है अधिकारियों ने बिना बताए ही 15 घरों के पानी के कनेक्शन काट दिए हैं। लोगों ने कहा वह समय पर बिल भरते हैं, कभी भी बिल भरने में देरी नहीं की है। इसके बाद पेयजल आपूर्ति ठप हो चुकी है।
विज्ञापन

वार्डवासियों ने बताया पिछले 10 दिन से 15 घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी, जिसके बाद लोगों ने सीएम विंडो पर शिकायत की। इसके बाद वार्ड वासियों ने जेईई और एसडीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कनेक्शन काटने को लेकर न कोई नोटिस दिया गया और न कोई जानकारी दी गई। अब हालात ये हैं कि वहां पर खाना बनाने और पीने के लिए पानी हीनहीं है।
विज्ञापन

लोगों ने अधिकारियों से आग्रह किया कि उनके कनेक्शन वापस जोड़ दिए जाएं। इस मौके पर अनूप सैनी, चिराग ढल, रजनी, रामरती सैनी, रजनीश गोयल, लक्ष्मी अग्रवाल, दीपक ग्रोवर, केएल खेरा, राजेश सैनी और देवेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस बारे में संबंधित अधिकारी से बात की जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। लोगाें को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-तरुण गर्ग, एक्सईन, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed