फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Officers should strictly follow the code of conduct: Vaishali Singh

अधिकारी आचार संहिता का सख्ती से करें पालन : वैशाली सिंह

Thu, 21 Mar 2024 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Officers should strictly follow the code of conduct: Vaishali Singh
रोहतक। अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने जिले के विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने कार्यालयों में चुनाव आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करें। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालय में किसी राजनीतिक इमेज या सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से युक्त कैलेंडर, बैनर इत्यादि न लगा हो। लोकसभा आम चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी है। बुधवार को जिला विकास भवन में एडीसी वैशाली सिंह ने अधिकारियों के साथ की बैठक में यह बात कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालयों में कार्यरत स्टाफ की अपडेट रिपोर्ट चुनाव कार्यालय में शीघ्र भिजवायें। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 70 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग कर्मचारी को ही चुनाव ड्यूटी से छूट प्रदान की गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी केवल गंभीर बीमारी से पीड़ित कर्मचारियों के चिकित्सा सर्टिफिकेट जारी करें। संबंधित विभाग अपने विश्राम गृहों में किसी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों के लिए बुकिंग न करें। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि निगम के पोल पर राजनीतिक चुनाव प्रचार सामग्री जैसे बैनर, पोस्टर इत्यादि न लगें।
विज्ञापन


कार्यों की निगरानी के लिए अधिकारी किए नियुक्त
सभी कार्यों की निगरानी के लिए हाइड्रोलॉजिस्ट दलवीर राणा, डीपीओ सुबीर सिंह व मनरेगा के पीओ करतार सिंह की जिम्मेदारी रहेगी। आदेश के तहत मनरेगा के परियोजना अधिकारी करतार सिंह को नियंत्रण कक्ष, रिकॉर्ड का रखरखाव इत्यादि, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता नवीन को जिला भंडारण गृह से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तथा वीवीपैट प्राप्त करने व उनकी सुरक्षा इत्यादि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके साथ एसडीओ गिरीश बत्तरा व रमेश चंद्र भी तैनात किए गए है। इन अधिकारियों को स्ट्रांग रूप से मतगणना टेबल तक ईवीएम व वीवीपैट पहुंचाने तथा मतगणना के बाद पुन इन्हें स्ट्रांग रूम में भिजवाने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारी अभियंता नवीन को ईवीएम बैलेट पेपर व उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। मतदान के दिन मतदान रिपोर्ट तैयार करने तथा राउंड अनुसार मतगणना परिणाम की सूचना प्रदान करने का काम पीजीआईडीएस के एसओ चरणजीत अरोड़ा व एओ पंचायतीराज विभाग विजिलेंस के लेखा अधिकारी राजेश मलिक को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed