फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Officers and employees will have to mention the parking space along with their vehicles

Rohtak News: अधिकारी व कर्मचारियों को वाहनों के साथ पार्किंग की जगह भी बतानी होगी

Sat, 07 Dec 2024 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees will have to mention the parking space along with their vehicles
07 सीटीके 19 : शुक्रवार को लघुसचिवालय के सामने खड़े वाहन।
रोहतक। लघुसचिवालय स्थित हर विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को अब बताना होगा कि वह कार्यालय में पैदल या किसी वाहन से आ रहे हैं। इनको यह भी बताना होगा कि उन्होंने अपना वाहन पार्किंग में कहां खड़ा किया है। इन सब के पीछे बाहरी लोगों का लघु सचिवालय के अंदर वाहन खड़ा करना बताया जा रहा है। अब आला अधिकारियों ने नए सिरे से पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के लिए शहर के बीचोंबीच तीन मंजिला लघु सचिवालय का भवन है, यहां 40 से अधिक विभागों के जिलास्तरीय कार्यालय हैं। भू-तल पर एसडीएम कार्यालय के अलावा ई-दिशा केंद्र, समाज कल्याण विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग है, जबकि प्रथम मंजिल पर डीसी कार्यालय व उससे जुड़े विभाग हैं। दूसरी मंजिल पर एसपी के अलावा दूसरे पुलिस अधिकारियों के कार्यालय व ब्रांच ऑफिस हैं। तीसरी मंजिल पर आबकारी व सेल्स टैक्स के अलावा दूसरे विभागों के कार्यालय मौजूद हैं। पुरानी बिल्डिंग में शिक्षा विभाग व आईटी विभाग हैं। रोजाना 3 से 4 हजार लोग अपने कार्यों के लिए लघु सचिवालय आते हैं। सोमवार व शुक्रवार को संख्या ज्यादा रहती है। ऐसे में पार्किंग की कमी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

सुरक्षित एरिया मानकर वाहन खड़े कर रहे बाहरी लोग
आला अधिकारियों को सूचना मिली है कि महम, सांपला, कलानौर व दूसरी जगह नौकरी करने वाले लोग लघुसचिवालय की पार्किंग में अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे पार्किंग में भीड़ बढ़ रही है। इसलिए पार्किंग व्यवस्था की नए सिरे से व्यवस्था की जा रही है, ताकि वाहनों की संख्या का पूरा आंकड़ा सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघु सचिवालय की पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। सचिवालय में आने वाले अधिकारी व कर्मचारी ही अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। आम पब्लिक के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
धीरेंद्र खड़गटा, डीसी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed