फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Officers and employees did yoga in Town Park

Rohtak News: टाउन पार्क में अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योग

Sun, 22 Jun 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 22 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees did yoga in Town Park
महम। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को एसडीएम मुकुंद के मार्गदर्शन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग अभ्यास किया। हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष एसके गक्खड़ मुख्य अतिथि रहे। एसडीएम और उनकी पत्नी कमलेश का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी मीनाक्षी, योग शिक्षक विकास सिवाच, धीरेंद्र, योग सहायक सुखबीर, भतेरी व अमित ने साधकों को योग अभ्यास कराया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी नवीन, राजेश, योग प्रशिक्षक भतेरी ने सहयोग किया। आयुष विभाग और योग आयोग के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर पर्यावरण का संदेश दिया। इस मौके पर तहसीलदार दिनेश आहूजा, नायब तहसीलदार राहुल, सरिता खंड शिक्षा अधिकारी महम, आयुष विभाग से डॉ. नवीन कुमार, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. राजेश, थाना प्रभारी सुभाष, नगर पालिका चेयरमैन भारती पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed