फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Occupy action continues in condemnation, those creating obstruction kept in custody

Rohtak News: निंदाना में कब्जा कार्रवाई जारी, बाधा डालने वालों को हिरासत में रखा

Fri, 14 Jun 2024 05:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 14 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Occupy action continues in condemnation, those creating obstruction kept in custody
महम। नई चकबंदी के बाद निंदाना में कब्जा कार्रवाई वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर लगभग शांति से कब्जे लिए गए। बाधा उत्पन्न करने वालों को कब्जा कार्रवाई पूरी होने तक हिरासत में रखा। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


सरपंच प्रतिनिधि बबला ने बताया कि उनकी पंचायत में 50 एकड़ जमीन का कब्जा मिला है। यहां एक तीन किलोमीटर व दूसरा ढाई किलोमीटर का रास्ता निकाल दिया गया है। दूसरी ओर पूर्व सरपंच नरेश कुमार का कहना है कि कब्जा कार्रवाई सही चल रही थी। शाम के समय पुलिस प्रशासन की संख्या कम होने व नायब तहसीलदार और पटवारियों के ढीले रवैये के कारण कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।
विज्ञापन


पुलिस व तहसील प्रशासन के कमजोर रवैये को लेकर वे फिर से डीसी से मुलाकात करेंगे। इस बारे में लाखनमाजरा के नायब तहसीलदार प्रदीप अहलावत का कहना है कि कार्य सही चल रहा है। शाम को साढ़े पांच बजे के बाद भी निशानदेही कराई गई। शुक्रवार को फिर कार्रवाई शुरू की जाएगी। बाधा डालने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed