फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Observers took stock of all the arrangements in the counting centers

Rohtak News: पर्यवेक्षकों ने मतगणना केंद्रों में लिया सभी व्यवस्थाओं का जायजा

Tue, 08 Oct 2024 03:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Observers took stock of all the arrangements in the counting centers
07jjrp13- झज्जर। राजकीय नेहरू कॉलेज में कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देते जिला निर्वाचन अ​धिकारी
झज्जर। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना को लेकर सोमवार को मतगणना के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक मुक्तानंद अग्रवाल (आईएएस) व अबनिकांता पटनायक(आईएएस), नारायण चंद्र विश्वास (आईएएस), एजे दिसाई(आईएएस) और डीसी शक्ति सिंह ने राजकीय पीजी नेहरू कालेज का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज में विधानसभा क्षेत्र अनुसार बनाए गए मतगणना केंद्राें में बारीकी से सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। इस बीच काॅलेज के सभागार में मतगणना कर्मियों की रिहर्सल आयोजित की गई। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने मतगणना कार्य के लिए नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही मतगणना को लेकर दूसरा रेंडमाइजेशन भी किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि मतगणना के लिए लगाई गई टेबलों पर ड्यूटी पर कार्यरत सभी कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के दिशा निर्देशानुसार जिला में मंगलवार आठ अक्तूबर को होने वाली विधानसभा आम चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। झज्जर जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों बादली, बेरी, बहादुरगढ़ और झज्जर की मतगणना के लिए मतगणना टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों को मतगणना प्रशिक्षण दिया गया है। मतगणना टीम में मतगणना सुपरवाईजर, माइक्रो आब्जर्वर व मतगणना सहायक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed