फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nutritious diet is the basis of health: DC

पौष्टिक आहार ही स्वास्थ्य का आधार : डीसी

Mon, 03 Apr 2023 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Nutritious diet is the basis of health: DC
नारनौल। पौष्टिक आहार ही स्वास्थ्य का आधार है। पौष्टिक आहार से शरीर हष्ट-पुष्ट रहने के साथ-साथ अनेक बीमारियों से निजात दिलाता है। मोटा अनाज का विभिन्न रूप में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। उक्त विचार आज उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने निजामपुर रोड स्थित बाल भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से मनाए जा रहे पांचवें पोषण पखवाड़ा के समापन्न समारोह मेंं महिलाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। डीसी ने कहा कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य जनभागीदारी और जन आंदोलन के माध्यम से स्वस्थ भोजन और पोषण जागरूकता को बढ़ावा देना है। मोटा अनाज स्वास्थ्य और पोषण की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां परिवार की धुरी ही होती है। परिवार के सभी सदस्यों के प्रति उसकी अपनी जिम्मेवारी होती है। आहार को विभिन्न रूप में सेवन करवाने की कला मां में ही होती है। आज मोटा अनाज से बनी रस्पी व रंगोली अपने आप में महिलाओं की जागरूकता का परिचय रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ-साथ प्रकृति से सीधा मिलने वाला आहार भी खिलाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को माता-पिता बचपन से ही अच्छे संस्कार दें ताकि जिससे वे स्वच्छ समाज के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सके।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का अवलोकन किया
इस मौके पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं को पोषण से संबंधित शपथ दिलाई। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न रूप में किए जागरूकता कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर आज गर्भवती महिलाओं की गोद भरवाई रस्म भी अदा की गई है। जिला समन्वयक अनूप सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पौषण के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर आयुर्वेदिक विभाग से डॉ. शशि, वन स्टाप सेंटर से वंदना यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed