फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Nursing recruitment assault case: Police opposes Jaihind's bail in court

नर्सिंग भर्ती मारपीट केस: कोर्ट में पुलिस ने किया जयहिंद की जमानत का विरोध

Sun, 18 Dec 2022 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2022 01:59 AM IST
सार

बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि शिवरात्रि के समय नवीन जयहिंद साथियों के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। पानीपत सिटी में भी उनका विवाद हुआ था, जिसके चलते केस दर्ज है।

विज्ञापन
Nursing recruitment assault case: Police opposes Jaihind's bail in court
रोहतक में नवीन जयहिंद गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की नर्सिंग स्टाफ भर्ती मारपीट केस में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद का शनिवार को पुलिस ने जमानत का विरोध किया। सरकारी वकील ने कहा कि नवीन प्रदर्शन करने का आदी है। अगर उसे जमानत मिलती है तो वह दोबारा नर्सिंग भर्ती की काउंसिलिंग में बाधा डाल सकता है। क्योंकि काउंसिलिंग अभी चल रही है।

विज्ञापन

 

अदालत ने फैसला सोमवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया। वहीं, पानीपत पुलिस ने कांवड़ यात्रा व रोहतक की शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने पहरावर में नगर निगम का सूचना पट्ट उखाड़ने के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तारी के लिए अदालत में याचिका दायर की है।

विज्ञापन

 

बचाव पक्ष के वकील गौरव भारती ने बताया कि दोपहर सीजेएम दीप्ति की अदालत में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। पुलिस के जवाब में बचाव पक्ष की तरफ से कहा गया कि नवीन की कोई गलत नहीं है। उनको उकसाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इतना ही नहीं, उनके खिलाफ लगी सभी धाराओं में सजा 7 साल या इससे कम है। ऐसे में नवीन को जमानत दी जाए। दोनों पक्षों की बहस के बाद फैसला शाम 4 बजे तक सुरक्षित रखा गया। बाद में अदालत ने निर्णय लिया कि सोमवार को जमानत अर्जी पर निर्णय होगा।

 

पानीपत व रोहतक पुलिस ने दूसरे केस में मांगी गिरफ्तारी की अनुमति
वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि शिवरात्रि के समय नवीन जयहिंद साथियों के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। पानीपत सिटी में भी उनका विवाद हुआ था, जिसके चलते केस दर्ज है। उस केस में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए पानीपत पुलिस ने अर्जी दी। इसके अलावा पहरावर प्रकरण के दौरान नगर निगम ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया था कि नवीन व अन्य ने निगम की जमीन पर लगा बोर्ड उखाड़ दिया। इस केस में भी पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के लिए अर्जी दी।


 

डीसी आवास के बाहर समर्थकों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा मांगपत्र
उधर, नवीन जयहिंद के समर्थक शनिवार दोपहर मेडिकल मोड़ से प्रदर्शन करते हुए डीसी आवास के बाहर पहुंचे। उनमें काफी संख्या में छात्राएं शामिल रही, जो हाथों में तख्ती लिए हुए थी कि मैं भी नवीन जयहिंद हूं। डीसी आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद समर्थकों ने तहसीलदार गुलाब सिंह को राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंप कर गिरफ्तारी का विरोध किया और मांग की कि एक बुजुर्ग थप्पड़ मारने वाले अधिकारी के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाए। मौके पर सूबेदार मुनिपाल अत्री, प्रियंका सिंह, बिजेंद्र अत्री, डॉ. ओमनारायण पंडित, मदनलाल भारतीय, हरपाल क्रांति, शंकर दयाल शर्मा, अशोक, विकास पहलवान, मुकेश राणा, कैप्टन जोगेंद्र फोगाट, भूपेंद्र मुदगिल, हरेंद्र कौशिक, नरेंद्र भारद्वाज व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed