{"_id":"669e9ef05f81bca9ea0dc584","slug":"nursing-officers-submitted-memorandum-to-the-vice-chancellor-asked-for-nursing-allowance-of-rs-7200-rohtak-news-c-17-roh1020-468791-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नर्सिंग अधिकारियों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, मांगा 7200 रुपये नर्सिंग भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नर्सिंग अधिकारियों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, मांगा 7200 रुपये नर्सिंग भत्ता
विज्ञापन
रोहतक। नर्सिंग अधिकारियों ने सोमवार को कुलपति को मुख्यमंत्री के नाम नर्सिंग अलाउंस बढ़ाने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इसमें नर्सिंग अलाउंस ₹1200 से बढ़ाकर केंद्र की तर्ज पर 7200₹ करने की मांग की गई।
पीजीआईएमएस की नर्सिंग एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सोमवार को सुबह 10 बजे कई वार्डों का दौरा किया। नर्सिंग एसोसिएशन के प्रधान विकास फोगाट व जनरल सेक्रेट्री राहुल वत्स ने बताया कि 25 जुलाई को सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक 2 घंटे की हड़ताल में शामिल होने के लिए सभी स्टाफ तैयार हैं।
वहीं पिछले करीब 15 सालों से लंबित चली आ रही मांगों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कैडर को ग्रुप सी से बदलकर ग्रुप बी में शामिल करने के बावजूद भी मांगों को लेकर सरकार अनदेखी कर रही है। विकास फोगाट ने बताया कि अपनी इन मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिए उन्होंने 15 दिसंबर 2023 से 20 दिसंबर तक काले बिल्ले लगाकर काम किया, 21 दिसंबर को गेट मीटिंग की और 28 दिसंबर को 2 घंटे की हड़ताल की उसके बावजूद भी सरकार व प्रशासन की कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। इसके चलते आज सभी में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि हर हाल में 25 जुलाई को सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक 2 घंटे की हड़ताल की जाएगी और 2 अगस्त को पूरा नर्सिंग कैडर सामूहिक अवकाश पर रहेगा। इसके बाद भी अगर सरकार व पीजीआई प्रशासन मांगों को पूरा नहीं करता तो 2 अगस्त को मजबूरन आगे का निर्णय लिया जाएगा।