फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Number of infected reached 899 in Rohtak, 14th death on Friday

रोहतक में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 899, शुक्रवार को हुई 14वीं मौत

Sat, 11 Jul 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Number of infected reached 899 in Rohtak, 14th death on Friday
सामान्य अस्पताल में कोरोना के सैंपल लेता ‌कर्मचारी। - फोटो : RohtakCity
17 नये संक्रमित मिले, पीजीआई के सीनियर लैब तकनीशियन ने कोरोना को दी मात
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 899 पर, 472 मरीज हो चुके ठीक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग के लिए कोरोना के संक्रमण को रोकना चुनौती बनता जा रहा है। शुक्रवार को जांचे गए 887 सैंपल में से 17 नये संक्रमित मिले हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 417 है। वहीं, अब तक जिले में 899 कोरोना के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 72 कोरोना संक्रमित मरीज पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं और 342 होम आइसोलेट हैं। 472 मरीज अभी तक ठीक भी हो चुके हैं। उधर, पीजीआईएमएस की ओपीडी में कार्यरत सीनियर लैब तकनीशियन कोरोना को हराकर घर पहुंचे तो लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। अभी तक 24268 सैंपल की जांच हो चुकी है, इसमें से 24261 जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वहीं शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएम ड्यूटी में शामिल होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की जांच की, सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। उधर, देर शाम जारी रिपोर्ट में इस्माइला के 58 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 14 पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शुक्रवार को 506 सैंपल की जांच आरटी पीसीआर तकनीक से हुई है। इसके अलावा 381 सैंपल एंटीजन किट से जांचे गए हैं। किट जांच हॉट स्पॉट एरिया में की गई है। इसमें गांधी कैंप, जवाहर नगर में 53, सांपला में 74, डेयरी मोहल्ला में 106, जिला अस्पताल में 10, चिड़ी में 78, महम 80, कलानौर 10, सुखपुरा चौक अर्बन पीएसी में 50, हरिनगर 52 सैंपल जांचे गए। जांच में तीन मानसरोवर कॉलोनी, छह डेयरी मोहल्ला, एक शिवाजी कॉलोनी, एक गांधी कैंप में नया संक्रमित मरीज मिला। जिले का हेल्थ बुलेटिन शुक्रवार काफी देरी से जारी हुआ। इसकी वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि एक डॉक्टर के रिश्तेदार की डेथ होने के चलते गड़बड़ हुई, जबकि दूसरे ने बताया कि कंप्यूटर रूम की बिजली गुल होने से काम ही नहीं हुआ।
विज्ञापन

तकनीकी गड़बड़ी के कारण रिपोर्ट बनने में देरी हुई है। शुक्रवार को 17 मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हॉटस्पॉट एरिया में एंटीजन किट से जांच करवाई जा रही है। इसी जांच में शुक्रवार को नौ नये संक्रमित केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed