{"_id":"6aecbe5c6bcc1afdde0de55e","slug":"number-of-cervical-patients-has-risen-rohtak-news-c-203-1-sroh1011-131598-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सर्वाइकल के मरीज बढ़े, अब प्रतिदिन आ रहे 50 से अधिक लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सर्वाइकल के मरीज बढ़े, अब प्रतिदिन आ रहे 50 से अधिक लोग
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़--संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही लोगों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं। इन दिनों गर्दन, कंधों और पीठ में दर्द को लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे है। सर्वाइकल की समस्या से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 50 अधिक लोग गर्दन और सर्वाइकल से संबंधित दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। ठंड के मौसम में मांसपेशियों में अकड़न बढ़ने, लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने और गलत तरीके से सोने के कारण यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल यादव ने बताया कि सर्दियों में लोग अक्सर ठंड से बचने के लिए एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहते हैं। इस दौरान गर्दन और कंधों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। इसके अलावा मोबाइल फोन का लगातार इस्तेमाल करते समय गर्दन झुकाकर रखना, कंप्यूटर पर गलत मुद्रा में काम करना सर्वाइकल के दर्द को बढ़ा सकता है। कुछ मरीजों को गर्दन घुमाने और लंबे समय तक काम करने में भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि गर्दन में लगातार दर्द या अकड़न होने पर स्वयं दवाइयां लेने के बजाय चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। समय पर उपचार और सही दिनचर्या अपनाने से परेशानी को नियंत्रित किया जा सकता है। लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने से बचें और बीच-बीच में गर्दन व कंधों को आराम दे। नियमित रूप से हल्की शारीरिक गतिविधि और डॉ. की सलाह से गर्दन के व्यायाम करे। इसके अलावा दोपहिया वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और उबड़-खाबड़ रास्तों पर तेज गति से वाहन चलाने से बचे।