{"_id":"27a4f6fafa8ee0dd9c980fe45a7dd7d1","slug":"number-forgery-uiet-denied-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंक फर्जीवाड़े को यूआईईटी स्टाफ ने सिरे से नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंक फर्जीवाड़े को यूआईईटी स्टाफ ने सिरे से नकारा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 23 Oct 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूआईईटी में हुए अंक फर्जीवाड़े में नया मोड़ आ गया है।
डायरेक्टर की तरफ से मांगे गए स्पष्टीकरण में संबंधित शिक्षक ने अंक फर्जीवाड़े से साफ इनकार कर दिया है।
अब डायरेक्टर ने शिक्षक से सभी बच्चों के अंकों की पूरी डिटेल मांगी है, जिसके बाद ही तय होगा कि फर्जीवाड़े किस स्तर पर हुआ है।
बता दें कि एमडीयू के यूआईईटी में एमटेक मेकेनिकल कोर के कुछ विद्यार्थियों ने शिकायत की थी कि आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा (इंटरनल एक्जाम) में उन्हें कम अंक दिए गए हैं, जबकि संबंधित शिक्षक ने अपने चहेतों को अच्छे नंबर देकर पास किया है।
इस पर यूआईईटी डायरेक्टर डॉ. राहुल ऋषि ने संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा था। शिक्षक ने अपना पक्ष रखते हुए जवाब दिया है कि मूल्यांकन में कोई फर्जीवाड़ा नहीं हुआ है।
विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार ही नंबर दिए गए हैं। शिक्षक के पक्ष रखने के बाद भी डायरेक्टर संतुष्ट नहीं हैं। इस पर उन्होंने शिक्षक से जिन विद्यार्थियों ने शिकायत की है उनके इंटरनल और प्रैक्टिल के नंबरों की पूरी डिटेल मांगी है।
विज्ञापन
कुछ विद्यार्थियों ने शिकायत की थी, लेकिन शिक्षक ने अंक फर्जीवाड़े से इनकार कर दिया। हालांकि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। जल्दी ही फर्जीवाड़े का खुलासा हो जाएगा।
- डॉ. राहुल ऋषि, डायरेक्टर यूआईईटी।