फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NSS volunteers organised an awareness rally against the ill effects of plastic.

Rohtak News: एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता रैली निकाली

Sat, 21 Feb 2026 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
NSS volunteers organised an awareness rally against the ill effects of plastic.
फोटो : सोनीपत के कन्या महाविद्यालय खरखौदा में प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता रैली निकालती स्वयं से
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर की शुरुआत हुई। शुभारंभ काॅलेज इंचार्ज डॉ. योगिता मलिक के नेतृत्व में हुआ। स्वयंसेविकाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इसके बाद सभी स्वयंसेविकाएं शिविर स्थल गोपालपुर गांव पहुंचीं। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. पूनम यादव ने उन्हें एनएसएस के उद्देश्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और स्वयंसेविकाओं की भूमिका से अवगत कराया। सरपंच विनोद कुमार ने शिविर के दौरान हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वहीं स्वयंसेविकाओं को नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों की जानकारी देते हुए पुरानी और नई पीढ़ी के बीच सामंजस्य बनाए रखने का संदेश दिया। प्रथम सत्र में डाॅ. योगिता मलिक ने डिजिटल लिटरेसी विषय पर व्याख्यान दिया। इसके बाद प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। डाॅ. सुषमा ने सड़क सुरक्षा पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed