फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NSS volunteers leave to participate in street play

Rohtak News: नुक्कड़ नाटक में भाग लेने के लिए एनएसएस स्वयंसेवक रवाना

Sat, 30 Aug 2025 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Aug 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
NSS volunteers leave to participate in street play
एमडीयू के एनएसएस स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं डॉ. सविता राठी। स्रोत : एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) सेल के स्वयंसेवक शुक्रवार को ड्रग फ्री दिल्ली 2027/राष्ट्रीय स्तर की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन भागीदारी जन सहयोग समिति और दिल्ली पुलिस के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सविता राठी ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। दल में कुल 18 स्वयंसेवक और 2 कार्यक्रम अधिकारी शामिल हैं। दल का नेतृत्व डॉ. अभिमन्यु मलिक (सीआरए कॉलेज, सोनीपत) और डॉ. रजनी कुमारी (एलएन हिंदू कॉलेज, रोहतक) द्वारा किया जा रहा है। प्रो. सविता राठी ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता फैलाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed