{"_id":"6609cee3f759d0b081076ef0","slug":"nss-camp-started-with-yoga-practice-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106499-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: योगाभ्यास से हुई एनएसएस कैंप की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: योगाभ्यास से हुई एनएसएस कैंप की शुरुआत
Mon, 01 Apr 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बालौर रोड पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य सुमन हुड्डा के निर्देशन में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का शुभारंभ हुआ। यह कैंप 5 अप्रैल तक चलेगा। कैंप का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा रिबन काटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य द्वारा स्वयंसेवकों को संबोधित किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को अनुशासन और स्वच्छता की तरफ विशेष ध्यान रखने को कहा। मंच संचालन एनएसएस अधिकारी रचना शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों को 7 दिन के कार्यक्रम के बारे में बताया गया और एनएसएस की उपयोगिता व उनके फायदे भी बताए गए। कैंप की शुरुआत प्रार्थना एवं योग के साथ की गई। इसके बाद 100 स्वयंसेवकों ने श्रमदान भी किया। साथ ही कैंप का आनंद लिया। कैंप की शुरुआत पर महाविद्यालय से पूनम रानी, अरुण कुमार, प्रदीप मालिक, सोमजीत, संजीत, नीरज उपस्थित रहे। संवाद
्र
विज्ञापन
्र