फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NSA for the second time in four months on the youth named in 20 cases

Rohtak News: 20 मामलों में नामजद युवक पर चार माह में दूसरी बार एनएसए

Sat, 04 May 2024 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
NSA for the second time in four months on the youth named in 20 cases
रोहतक। पुलिस ने 2013 से अपराध की दुनिया में सक्रिय एक युवक पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, अपहरण, जबरन वसूली, मारपीट, आपराधिक साजिश सहित 20 मामले दर्ज हैं। इसमें 17 केस रोहतक, जबकि एक-एक केस फतेहबाद, सोनीपत व दिल्ली में दर्ज हैं। सुरक्षा कारणों से आरोपी की पुलिस पहचान उजागर नहीं कर रही है। जनवरी में भी पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि आरोपी राजू (परिवर्तित नाम) 2014 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। आठ मार्च 2022 को आरोपी ने करीब 20 से 25 युवकों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी को जून 2023 में अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं आरोपी अन्य युवकों को भी अपराध जगत में कदम रखने के लिये प्रोत्साहित कर रहा था। आरोपी हथियारों सहित सोशल मीडिया पर अपनी फोटो अपलोड कर दहशत फैलाता रहा है। आरोपी जमानत पर आने के बाद बार-बार अपराध करता जा रहा है। आरोपी को एनएसए एक्ट 1980 के तहत काबू किया गया है। वीरवार को ही उसे जेल में बंद करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed