{"_id":"660dc03448c9d1ae5107612a","slug":"np-chairperson-inspected-the-development-works-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106571-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नप चेयरपर्सन ने किया विकास कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नप चेयरपर्सन ने किया विकास कार्यों का किया निरीक्षण
Thu, 04 Apr 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में अनेक स्थानों पर नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का बुधवार को चेयरपर्सन सरोज राठी ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदारों और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने नगर परिषद अधिकारियों के साथ शहर के झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी के साथ सीसी के बन रहे परशुराम मार्ग, सेक्टर-2 के जनता पार्क में चल रहा रिपेयर कार्य, पटेल नगर में चल रहे नाला निर्माण कार्य के अलावा व शहर में अन्य स्थानों पर हो रहे विकास कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने परशुराम मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान मौजूद अधिकारियों व निर्माण कंपनी से कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्यों में जनता के टैक्स रूपी धन का सही तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए। राठी ने कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्यों पर अधिकारी भी निरंतर अपनी नजर बनाए रखें अगर कहीं पर भी किसी भी स्तर पर विकास कार्य में गुणवत्ता या अन्य लापरवाही दिखाई देती है तो तुरंत उसकी सूचना दे ताकि संबंधित विकास कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जा सके। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के माध्यम से सभी 31 वार्डों में जनता को ज्यादा से ज्यादा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, नगर परिषद एमई राजेश कौशिक, जेई संदीप कौशिक व जेई नीरज मौजूद रहे।