{"_id":"0f13734f40de2d174b6d05a090000754","slug":"now-your-roti-bank-will-provide-food-for-poors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को खाना देगा ‘आपका रोटी बैंक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को खाना देगा ‘आपका रोटी बैंक’
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 12 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों को खाना देगा ‘आपका रोटी बैंक’
शहर के कुछ लोगों ने मिलकर की अनोखी पहल
घरों और शादी समारोह में बचे खाने को पैक कर बांटेंगे गरीबों में
एसपी ने मानसरोवर पार्क में किया उद्घाटन
फोटो सहित.........
अब घरों और शादी समारोह में बचा खाना गरीबों का पेट भरेगा। इस खाने को सही तरीके से पैक करके गरीबों के बीच बांटा जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन की देखरेख में ‘आपका रोटी बैंक’ बनाया गया है। इस बैंक का उद्घाटन रविवार शाम को एसपी शशांक आनंद ने मानसरोवर पार्क में हुए कार्यक्रम में किया। संचालन एआरबी के महासचिव मंजुल पालीवाल ने किया।
इस बैंक के तहत घरों और शादी समारोह में बचे हुए खाने को इकट्ठा करके उसे पैक किया जाएगा। इसके बाद खाने को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर मौजूद गरीबों के बीच बांटा जाएगा। रविवार को इकट्ठा किए गए भोजन का वितरण रेलवे स्टेशन पर मौजूद गरीबों में किया गया।
बैंक के प्रधान राजेश लूंबा ने बताया कि बैंक ने काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। ये टीम शहर के विभिन्न हिस्सों से खाना एकत्रित करेगी। फिलहाल ढल मेडिकोज गोहाना अड्डे वालों ने अस्थायी तौर पर जगह उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
बैंक से प्रभावित होकर भारत भूषण वधवा ने अपनी बेटी की 26 अक्तूबर को होने वाली शादी में बचे खाने को बैंक में देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ईश्वर सिंघल, महेंद्र अग्रवाल, डॉ. कपिल कौशिक, जे.पी. गौड़, कपिल सहगल, जोली, बोबी सरदार, पप्पू मनचंदा, नमन लूम्बा, अपरा लूम्बा, अमित ढल, उषा मोगा, पलक लूंबा, बबली, सुशील, जगजीत सिंह, राकेश बंसल, मनोज कत्याल, प्रदीप, कपिल, राकेश और मोहित मौजूद रहे।
ये बोले आपका रोटी बैंक के सदस्य
घर में खाना बचना निश्चित है। महंगाई के दौर में जब खाना खराब होता है तो तकलीफ होती है। लेकिन अब इसका समुचित प्रयोग होगा, इसकी खुशी है।
- उषा मोंगा। (सदस्य)
अक्सर घरों में महिलाएं गुंथा हुआ आटा जो बच जाता है उसे घर के बाहर गाय के लिए रख देती हैं। इसे न तो गाय खाती है और न अन्य जानवर, यह बेकार हो जाता है।
- पलक लूंबा। (सदस्य)