फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now you will get the taste of sugar free barfi in Rohtak

Rohtak News: अब रोहतक में मिलेगा शुगर फ्री बर्फी का जायका

Tue, 28 Jan 2025 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Now you will get the taste of sugar free barfi in Rohtak
27सीटीके08-वीटा दुग्ध प्लांट पर जलेबी बनाने की शुरुआत करते सीईओ जयवीर। अमर उजाला27सीटीके08-वी
वीटा दुग्ध प्लांट अब दूध, घी, दही ही नहीं, अब शुगर फ्री बर्फी व प्रोबायोटिक भी बेचेगा। जलेबी और बर्फी भी खिलाएगा। इसके लिए प्लांट में गणतंत्र दिवस पर देसी घी की जलेबी बनाने का काम शुरू हो गया है। प्लांट के बिक्री केंद्र पर गणतंत्र दिवस पर पहले ही दिन एक लाख रुपये का कारोबार हुआ। प्लांट की ओर से एक-दो दिन में देसी घी के समोसे भी लांच करने की तैयारी है। यह जानकारी प्लांट के सीईओ जयवीर ने दी है। वे सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

पहले ही दिन काउंटर पर एक लाख की जलेबी की बिक्री
सीईओ ने कहा कि प्लांट दूध व इसके अन्य उत्पादों को लेकर काम कर रहा है। यहां दूध के अलावा घी, मक्खन, दही, छाछ मुख्य उत्पाद हैं। अब प्लांट के काउंटर पर जलेबी व शुगर बर्फी भी मिलेगी। इसके लिए प्लांट में हलवाइयों की नियुक्ति की गई है। इससे प्लांट की आय बढ़ेगी। पहले ही दिन काउंटर पर एक लाख रुपये की जलेबी बेची गई है। बाजार के मुकाबले यह करीब 200 रुपये प्रति किलो सस्ती है। मिठाई की नामी दुकानों पर 600 रुपये प्रति किलो के भाव जलेबी बेची जा रही है। प्लांट के काउंटर पर जलेबी 400 रुपये किलो मिल रही है। शुद्ध खोवे की बर्फी 450 रुपये किलो बेची जाएगी। प्लांट की ओर से समोसा भी काउंटर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत भी सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed