फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now you can reach Vaishno Devi for Rs 195 and Ayodhya for Rs 230

Rohtak News: अब वैष्णो देवी 195 और अयोध्या 235 रुपये में पहुंचेंगे

Wed, 02 Jul 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 02 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Now you can reach Vaishno Devi for Rs 195 and Ayodhya for Rs 230
तनुज ​भिवानी
रोहतक। अगर आप मेल, एक्सप्रेस या एसी ट्रेनों में लंबी दूरी की यात्रा करते हैं तो मंगलवार से ज्यादा किराया वहन करना पड़ेगा। रोहतक से अयोध्या के लिए पहले 230 रुपये लगते थे, अब 235 रुपये लगेंगे। रोहतक से श्री वैष्णो देवी कटरा तक पहले 190 रुपये किराया लगता था, अब 195 रुपये लगेंगे।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से 1 जुलाई को ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी की गई है। 500 किलोमीटर तक की यात्रा पर ज्यादा किराया नहीं देना पड़ेगा, लेकिन 500 से 1500 किलोमीटर तक 5 रुपये, 1500 से 2500 किलोमीटर तक 10 रुपये व 2500 से 3000 किलोमीटर तक 15 रुपये किराया ज्यादा देना पड़ेगा। यात्रियों ने बताया कि छोटी दूरी तक तो कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा के लिए यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्रियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर किराया बढ़ता है तो भी यात्री सफर करेंगे व कम होता है तो तब भी सफर करेंगे।
- तनुज, भिवानी।

पता चला है कि 1 जुलाई से रेल किराया बढ़ गया है। छोटी दूरी का तो कोई खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा।
- अमित, रोहतक

रोहतक से आवागमन करने वाली मेल व एक्सप्रेस रेलगाड़ियां
12138 पंजाब मेल
15910 अवध-आसाम एक्सप्रेस
12456 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस
14737 भिवानी-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस
14036 पठानकोट-दीन धौलाधार एक्सप्रेस
14024 कुरुक्षेत्र जंक्शन-दिल्ली जंक्शन
20424 पातालकोट एक्सप्रेस
14732 किसान एक्सप्रेस
16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर
19804 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कोटा
12482 इंटरसिटी एक्सप्रेस
20410 बठिंडा - दिल्ली कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस
15744 फरक्का एक्सप्रेस
12556 गोरखधाम एक्सप्रेस
14118 कालिंदी एक्सप्रेस
12422 अमृतसर-नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस
14620 त्रिपुरा सुंदरी मेल एक्सप्रेस
22486 मोगा इंटरसिटी सुपरफास्ट

तनुज भिवानी

तनुज भिवानी

तनुज भिवानी

तनुज भिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed