{"_id":"618d7f66218d7708837a9560","slug":"now-the-traffic-rules-will-have-to-be-broken-heavy-the-challan-will-come-home-rohtak-news-rtk6295710151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, घर आएगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, घर आएगा चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना भारी पड़ेगा। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाहन चालकों की निगरानी शुरू कर दी है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दिल्ली की तर्ज पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डाक के माध्यम से उनके घर पर चालान भेजा जाएगा। उक्त बातें एसपी उदय सिंह मीणा ने बताईं हैं।
उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की ओर से हर माह करीब साढ़े 5 हजार वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे हैं। साथ ही उनसे 40 लाख रुपये तक जुर्माना वसूल किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते मास्क न लगाने के चालान इससे अलग हैं। पहले पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालान काटती थी, लेकिन बाद में प्रक्रिया बंद कर दी गई। नवागत पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने बताया कि ट्रैफिक नियम तोड़ने पर वाहन मालिक के घर पर डाक से चालान व वाहन का फोटो भेजा जाएगा। फोटो सबूत के तौर पर चालान फार्म के साथ लगाया जाएगा, ताकि वाहन मालिक यह मना न कर सकें कि उन्होंने नियम नहीं तोड़ा है। आम लोगों से आग्रह है कि वे यातायात नियमों का जरूर पालन करें।
ज्यादातर यातायात सिग्नल बंद, कैसे होगा नियम का पालन
शहर में 11 स्थानों पर यातायात सिग्नल बंद है। जब तक चौक और चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं तो उस समय ट्रैफिक सुचारु रहता है। जब पुलिसकर्मी नहीं तो वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलना पड़ा है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन हो पाना मुश्किल है।