फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now the government will also remove common citizens trapped abroad

अब विदेश में फंसे आम नागरिकों को भी निकालेगी सरकार

Sat, 02 May 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now the government will also remove common citizens trapped abroad
विदेश में फंसे छात्रों के साथ अब सरकार आम नागरिकों को भी लेकर आएगी। इसके लिए गृह मंत्रालय की तरफ से डीसी को पत्र भेजकर तत्काल इच्छुक नागरिकों का ब्योरा मांगा है। इसके चलते प्रशासन ने भी जिले के उन परिवारों से तत्काल अर्जी मांगी है, जिनके परिवार का सदस्य विदेश से स्वदेश लौटना चाहता है। प्रशासन के मुताबिक 24 अप्रैल को गृह मंत्रालय की तरफ से विदेश के कॉलेज व विवि में पढ़ने वाले छात्रों का ब्योरा मांगा गया था। डीसी की तरफ से एक दिन पहले 92 छात्रों का ब्योरा भेजा गया है। अब शनिवार को छह और छात्रों के परिजनों ने कोरोना वायरस के चलते अपने बेटे या बेटी को वापस लाने की मांग की है। अब जिले से विदेश में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 98 हो गई है, जो वापस लौटना चाहते हैं।
विज्ञापन

जिले से अगर कोई सिटीजन या छात्र विदेश में फंसा हुआ है तो तत्काल उसके परिजन एक प्रोफार्मा भरकर जमा करवाएं। इसमें नाम, पिता या पति का नाम, मोबाइल नंबर, विदेश का पता, पासपोर्ट नंबर और परिवार के कितने छात्र या परिवार के सदस्य वापस आना चाहते हैं।
विज्ञापन

आरएस वर्मा, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed