फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now the cooperative banks will provide ATM, IMPS facility will start soon

अब सहकारी बैंक भी देेंगेे एटीएम, शुरू करेंगे आईएमपीएस सुविधा 

Thu, 17 Nov 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 17 Nov 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Now the cooperative banks will provide ATM, IMPS facility will start soon
मंत्री मनीष ग्रोवर - फोटो : amar ujala
प्रदेश के सहकारी बैंकों को प्रतिस्पर्द्धी बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सहकारी बैंकों को न केवल अपडेट किया जाएगा, बल्कि किसानों के लिए योजनाएं भी चलाई जाएंगी। सहकारी बैंक अपने खाताधारकों को एटीएम कार्ड देंगे। साथ ही पैसा ट्रांसफर करने के लिए आईएमपीएस सुविधा भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


सीएम खट्टर ने बुधवार को सहकारिता दिवस कार्यक्रम में मंत्री मनीष ग्रोवर, हरको बैंक के चेयरमैन गुलशन भाटिया समेत छह लोगों को एटीएम कार्ड देकर इसकी शुरूआत की। सीएम ने छोटी जोत वाले किसानों के लिए भी मदद का प्रावधान किया है, लेकिन किसानों को फल, सब्जी, फूल का उत्पादन करना होगा। 
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सहकारी बैंकों में रुपये ट्रांसफर करने के लिए आईएमपीएस की भी  शुरूआत की। यह राष्ट्रीय बैंकों की आरटीजीएस की तरह काम करेगा। इससे जल्दी पैसा एक खाते से दूसरे खाते में पहुंच जाएगा। इसके अलावा, साल 2014 में बने पैक्स (प्राइमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसायटी) के नियमों में अगले तीन महीने में बदलाव किया जाएगा। नियमों में बदलाव करने के लिए समिति बनाई गई थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर सेवा नियमों में संशोधन किया जाएगा। सीएम ने सहकारी समितियों के टेंडर की सीमा को 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख तक कर दिया है, लेकिन यह सब कुछ ई-टेंडरिंग के माध्यम से होगा। गन्ना सहकारी समितियों को पांच लाख से ज्यादा का गन्ना मिल पर पहुंचवाने पर अभी तक एक रुपया प्रति कुंतल दिया जाता था। इसे बढ़ाकर 3.10 रुपये प्रति कुंतल किया गया है। यह गन्ना मूल्य का एक प्रतिशत होगा। अब प्रति कुंतल पर रुपये की जगह एक प्रतिशत ही आगे भी चलता रहेगा। गन्ने का भाव बढ़ने के साथ ही सहकारी समितियों का पैसा खुद बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed