फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   now sportsmen attendence form biometric machine

रेटीना से पता चलेगा, खिलाड़ी मैदान में पहुंचा या नहीं

Wed, 09 Sep 2015 02:22 AM IST
अंकित चौहान / अमर उजाला, रोहतक
अंकित चौहान / अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 09 Sep 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
नर्सरी विंग के खिलाड़ी अब खेल के मैदान से गोल (बंक) नहीं मार सकेंगे। उनको प्रेक्टिस के लिए मैदान में उतरना ही होगा। खेल विभाग की ओर से नर्सरी विंग के खिलाड़ियों का पूरा ब्योरा ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे उनकी प्रेक्टिस पर विशेष नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


इससे पता चल सकेगा कि खिलाड़ी वह किस वक्त मैदान में पहुंचे और कितनी देर प्रेक्टिस की। यह सब कुछ बायोमैट्रिक सिस्टम के सहारे कंप्यूटर पर रहेगा। बायोमैट्रिक सिस्टम के लिए रेटीना को स्कैन कराने की योजना भी बन रही है, लेकिन इस पर आखिरी फैसला होना अभी बाकी है कि अंगूठे को शामिल किया जाए या रेटीना को स्कैन कराया जाए। खेल विभाग के अधिकारी भी ऑनलाइन होंगे और उनको भी कार्यालय में पहुंचना जरूरी होगा।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को छोटी उम्र से तैयार करने के लिए खेल विभाग की ओर से हर सुविधा दी जाती है, जिसके लिए नर्सरी विंग बनाई गई है। इस विंग के खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से रोजाना सुबह व शाम को नियमित प्रेक्टिस कराई जाती है। सरकार के इतना कुछ करने के बावजूद खिलाड़ी बंक मार जाते हैं। मैदान में खिलाड़ियों के नहीं पहुंचने से उनकी नियमित प्रेक्टिस रुक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 खिलाड़ियों को बंक मारने से रोकने के लिए ही उनका पूरा ब्योरा ऑनलाइन करने की तैयारी है। इसके लिए बायोमैट्रिक सिस्टम भी लगाया जाएगा। बायोमैट्रिक मशीन के लिए खिलाड़ियों का रेटीना स्कैन कराने की योजना बन रही है। हालांकि अभी इस फैसले पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। जल्द ही तय होगा कि खिलाड़ियों का रेटीना स्कैन कराया जाएगा या अंगूठे को बायोमैट्रिक सिस्टम में शामिल किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ओमपति मल्हान ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस योजना पर काम चल रहा है, खिलाड़ियों का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। खिलाड़ियों के मैदान में प्रेक्टिस करने की पूरी जानकारी भी ऑनलाइन की जाएगी।


इधर, खेल विभाग के अधिकारी भी ऑनलाइन
प्रदेश में खेल विभाग के अधिकारी भी ऑनलाइन कर दिए गए हैं और उनका कार्यालय में पहुंचना अनिवार्य हो गया है। अगर वह कार्यालय में नहीं पहुंचते हैं और किसी तरह की सूचना भी उच्च अधिकारियों को नहीं देते हैं तो उनको अनुपस्थित माना जाएगा। उनके लिए बायोमैट्रिक सिस्टम में अंगूठा पंच करना जरूरी है। करीब 15 दिन पहले ये नियम लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed