फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now property tax will be filled in a few seconds from online app

अब ऑनलाइन एप से चंद सेकेंड में भरा जाएगा प्रॉपर्टी टैक्स

Fri, 02 Apr 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Now property tax will be filled in a few seconds from online app
अब शहरवासी एप के माध्यम से चंद सेकेंड में अपना प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) को अपने कार्यालय से लांच करेंगे। इसके लिए निगम ने निजी बैंक से कांट्रेक्ट किया है। बिजली निगम व जनस्वास्थ्य विभाग इस सिस्टम को पहले ही अपना चुका है। अब नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स बिल का भुगतान करने के लिए नए सिस्टम का प्रयोग करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से साल 2021-22 के बजट में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का टारगेट 55 करोड़ रुपये तय किया गया है। जबकि साल 2020-21 के लिए 48 करोड़ का टारगेट रखा गया था, जिसमें से 50 प्रतिशत टारगेट भी पूरा नहीं किया गया है। नए वित्त वर्ष में रिकवरी बढ़ाने के लिए निगम ने प्रॉपर्टी मालिकों को भुगतान का एक और विकल्प उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शहरवासी एप के माध्यम से आसानी से टैक्स जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी डालकर ऐसे करें टैक्स का भुगतान
प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान ऑनलाइन दो तरीके से किया जा सकता है। पहले की तरह नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से या अब एप के माध्यम से टैक्स भरा जा सकेगा। सबसे पहले निगम ने नए सर्वे के तहत तैयार की गई 1 लाख 94 हजार प्रॉपर्टी आईडी को आरबीआई के नॉन बैंकिंग सिस्टम भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) से लिंक किया है। प्रॉपर्टी मालिक को पहले अपना यूपीआई अकाउंट बनाना होगा। यह अकाउंट गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, भीम एप या अन्य किसी पंजीकृत एप पर बनाया जा सकता है। एप के माध्यम से जैसे ही फोन के अंदर बिल पेमेंट पर क्लिक होगा, तुरंत एक दर्जन विकल्प आएंगे। इसमें म्यूनिसिपल टैैक्स का विकल्प भी आएगा। इसमें राज्य, जिला व नगर निगम का विकल्प आएगा। इसके बाद प्रॉपर्टी आईडी नंबर भरना होगा। जैसे ही प्रॉपर्टी आईडी नंबर भरा जाएगा, तत्काल बैंक अकाउंट के पंजीकृत नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी नंबर डालते ही पूछा जाएगा कि आप अपने बैंक अकाउंट से संबंधित प्रॉपर्टी आईडी का इतना टैक्स जमा करवाना चाहते हैं। इसके बाद जैसे ही क्लिक होगा, टैक्स की राशि आपके अकाउंट से नगर निगम के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी। साथ ही मोबाइल एप व ईमेल पर रसीद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एप के माध्यम से भी आसानी से प्रॉपर्टी टैक्स शहरवासी घर बैठकर जमा करवा सकेंगे। इसके लिए निगम की 1 लाख 94 हजार प्रॉपर्टी आईडी को ऑनलाइन बीबीपीएस सिस्टम से जोड़ दिया गया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे सिस्टम को निगम कार्यालय से ही लांच किया जाएगा।
- प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed