{"_id":"5ec988828ebc3e90731e6ca7","slug":"now-ponds-will-be-given-on-lease-for-eight-years-rohtakcity-news-rtk556287092","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आठ साल के लिए लीज पर दिए जाएंगे तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आठ साल के लिए लीज पर दिए जाएंगे तालाब
विज्ञापन
रोहतक। विकास व पंचायत विभाग ने मछली पालन के लिए तालाब लीज पर देने की अवधि अब आठ साल कर दी है। अभी तक यह पांच साल होती थी। विभाग को उम्मीद है कि ज्यादा अवधि मिलने के कारण निवेशक प्रोत्साहित होंगे और पंचायतों का राजस्व बढ़ेगा।
जिले के गांवों में कुल 590 तालाब हैं। विभाग ने इनमें से 153 को मछली पालन के लिए लीज पर देने का फैसला किया है। महम ब्लॉक में सबसे ज्यादा 41 तालाबों को लीज पर दिया जाएगा। विभाग ने इन्हें लीज पर देने के लिए कुल करीब 1.91 करोड़ रुपये सालाना रिजर्व प्राइस तय किया है। हर तालाब के रिजर्व प्राइस से बोली शुरू होगी। सबसे ज्यादा बोली देने वाले को तालाब मछली पालन के लिए लीज पर दे दिया जाएगा। पहले तालाब सिर्फ पांच साल के लिए लीज पर दिए जाते थे, इस बार यह अवधि बढ़ाकर आठ साल कर दी गई है। विभाग का मानना है कि ज्यादा अवधि मछली पालकों को प्रोत्साहित करेगी। इसका एक फायदा यह भी है कि अगर किसी भी वजह से उन्हें किसी साल घाटा होता है तो उनके पास भरपाई के लिए समय रहेगा। विभाग यह भी मान कर चल रहा है कि रोहतक को दिल्ली के पास होने का फायदा मिलेगा। क्योंकि दिल्ली मछली की सबसे बड़ी मार्केट है। इसके चलते व्यवसायिक मछली पालक रोहतक का रुख कर सकते हैं। मौजूदा तालाबों के अलावा विभाग ने सभी गांवों से यह भी रिपोर्ट मंगवाई है कि कहां लगातार पानी खड़ा रहता है। इसके चलते कृषि कार्य संभव नहीं है। विभाग इन प्वाइंट्स पर भी तालाब का निर्माण कर उन्हें भी नीलामी में शामिल कर सकता है।
ब्लॉक कुल तालाब लीज पर दिए जाने वाले तालाब सालाना आय
रोहतक 183 36 3881800
महम 153 41 5174150
सांपला 105 37 3844700
लाखनमाजरा 57 14 1674900
कलानौर 92 25 4552500
मछली पालन के लिए तालाबों की लीज की अवधि पांच से बढ़ाकर आठ साल कर दी गई है। ताकि ज्यादा से ज्यादा मछली पालक प्रोत्साहित हों। इससे पंचायतों का राजस्व भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-नरेंद्र धनखड़, जिला विकास व पंचायत अधिकारी, रोहतक।