फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now paramedical students also raised their voice demanding change in OPD time.

Rohtak News: ओपीडी के समय बदलाव की मांग की आवाज अब पैरामेडिकल विद्यार्थियों ने भी उठाई

Sun, 21 Apr 2024 05:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Now paramedical students also raised their voice demanding change in OPD time.
रोहतक। पीजीआई में गर्मियों के समय में बदलाव के लिए चल रहे संघर्ष में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के बाद अब पैरामेडिकल व अन्य कोर्सों के छात्र-छात्राएं भी जुड़ चुके हैं। उन्होंने शनिवार को पत्र लिखकर मांग की है कि ओपीडी का समय पुनः 8 से 2 किया जाए ताकि वह गर्मी में बार-बार आने-जाने अपना बचाव कर सके। वहीं ज्वाइंट एक्शन कमेटी सोमवार को पुनः डायरेक्टर व वीसी को ज्ञापन सौंपेगी। गौरतलब है कि 13 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से ज्वाइंट एक्शन कमेटी का प्रतिनिधि दल मिला और उन्होंने इस मुद्दे पर कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक कोई बदलाव नहीं आया। इसी संघर्ष के तहत ज्वाइंट एक्शन कमेटी , रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन व पीजीआई में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं सोमवार को निदेशक व वीसी से मिलकर पुनः ज्ञापन सौंपेगी और आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed