फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now opposition to concreting the bed of Jhajjar Sub Branch Canal

Rohtak News: अब झज्जर सब ब्रांच नहर की तलहटी को पक्का करने का विरोध

Sun, 31 May 2026 07:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 31 May 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
Now opposition to concreting the bed of Jhajjar Sub Branch Canal
30-रोहतक के मायना में ठेकेदार को तलहटी को पक्का करने के विरोध में मांग पत्र देते ग्रामीण। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। झज्जर सब ब्रांच नहर की तलहटी को आरसीसी से पक्का करने के विरोध में अब आसपास के गांव भी लामबंद हो गए हैं। मायना सहित कई गांवों के लोगों ने प्रशासन से नहर की तलहटी को कच्चा रखने की मांग की है। ठेकेदार के माध्यम से कार्यकारी अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा है।
मायना गांव के सरपंच प्रवीन ने बताया कि सरकार पीछे से भालौठ सब ब्रांच की तली को आरसीसी से पक्की कर रही थी जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है। अब इधर झज्जर सब ब्रांच की तली को पक्की करने के विरोध में भी ग्रामीण एकजुट हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ठेकेदार से मिलकर नहर की तली को पक्की करने के विरोध में काम को रोकने की मांग की है। किसान सभा जिला उपाध्यक्ष प्रीत सिंह ने बताया कि नहर से पहले ही पीने का पानी कम होता जा रहा है। आसपास के ज्यादातर आबादी नहरों के नजदीक नलकों के पानी पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नहर पक्की होने से भूजल स्तर बहुत नीचे चला जाएगा। पानी का संकट खड़ा हो जाएगा। भूमिगत जल को बचाने के लिए मायना, शिमली, करोंथा, डीघल, धांधलान सहित अन्य गांव के लोगों ने इसका विरोध किया।

वहीं, कान्ही रोड भालौठ सब ब्रांच नहर पर भी ग्रामीणों का धरना 15वें दिन जारी रहा। इस मौके पर अहलवात खाप 84 के प्रधान जय सिंह अहलावत, सतगामा प्रधान श्रीपाल बालंद, पूर्व सरपंच मांगेराम दिघल, श्रीभगवान पूर्व सरपंच मायना, अरविंद सरपंच करोंथा, देवेंद्र सरपंच प्रतिनिधि शिमली, अशोक राठी उपप्रधान किसान सभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed