{"_id":"578e408b4f1c1b217fc4b610","slug":"now-one-of-the-mdu-and-twitter-accounts-the-first-tweet-on-guru-purnima","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एमडीयू का एक और ट्विटर अकाउंट, गुरु पूर्णिमा पर पहला ट्विट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एमडीयू का एक और ट्विटर अकाउंट, गुरु पूर्णिमा पर पहला ट्विट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
twitter
- फोटो : getty images
एमडीयू ने डिजिटल गवर्नेंस तथा इंटरेक्शन की राह पर चलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर नया ऑफिशियल अकाउंट बनाया है। जिस पर पहला ट्विट गुरु पूर्णिमा की बधाई देकर किया गया। इसका लोकार्पण मंगलवार को वीसी प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने किया।
प्रो. पूनिया ने बताया कि राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी के निर्देश पर अकाउंट बनाया गया है। अकाउंट पर यूनिवर्सिटी से संबंधित समाचार, कार्यक्रम और अन्य अपडेट ट्विट किए जाएंगे। इसका फायदा यह होगा कि सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक लोगों को एमडीयू से जोड़ा जाएगा, जिसका विद्यार्थी लाभ उठा सकेंगे। यह @OfficialMdu नाम से ट्विटर हैंडल उपलब्ध रहेगा।
निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि अगस्त 2010 से ही एमडीयू का एक ट्विटर अकाउंट है। इसके अलावा फेसबुक पेज पर भी 6235 लाइक मिल चुके हैं और फेसबुक ग्रुप पर लगभग 23 हजार सदस्य हैं। कुलपति और रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज ने सभी को बधाई दी। इस मौके पर वीसी के सचिव वीपी नांदल, लाइब्रेरियन डॉ. सतीश मलिक और निदेशक युवा कल्याण डॉ. जगबीर राठी मौजूद रहे।