फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   now obc wonts reservation in politics

पिछड़ा वर्ग ने मांगा राजनीति में आरक्षण

Fri, 13 Nov 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 13 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
now obc wonts reservation in politics
राजनीति में आरक्षण की मांग को लेकर ही पिछड़ा वर्ग सामाजिक मोर्चा एक मंच
विज्ञापन
के नीचे एकत्रित हुआ है। पिछड़ा वर्ग को राजनीति में हिस्सेदारी नहीं मिलने की वजह से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। यह बात अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग सामाजिक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन ने कही। वह बृहस्पतिवार को पुराना आईटीआई ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इस दौरान पिछड़ा वर्ग के सदस्यों ने विश्वकर्मा दिवस पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर कौमी एकता दिवस की शुरुआत की। साथ ही, अगले पांच वर्ष तक कौमी एकता दिवस मनाने का आह्वान किया। सैन ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग की जगह बनाना ही उनका लक्ष्य है।

इसके लिए देशभर के विभिन्न राज्यों में कार्यक्रम भी किए जा रहे है। इस मौके पर यूपी के पूर्व सांसद कमल किशोर ने कहा कि राजनीति में पिछड़ा वर्ग की भूमिका नहीं होने से ही उनके काम अटके हुए है। जब कभी वे मंत्रियों के सामने पिछड़ा वर्ग के लोगों की मांगों को लेकर जाते है, तो उन्हें ये कहकर मना कर दिया जाता है कि हिस्सेदारी नहीं है। मंच संचालन मोर्चा के अध्यक्ष तेजबीर सैन ने किया। इस अवसर पर आसपास के जिलों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed